Team India: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ खेल रही है. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. खराब शुरुआत के बाद भी इंडिया ए की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए. इस मुकाबले में इंडिया की टीम एक समय 300 रनों की तरफ बढ़ रही थी. ऐसे समय में कप्तान तिलक वर्मा ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही अर्धशतक जड़ने के बाद भी वो ट्रोल हो रहे हैं.
तिलक वर्मा ने खराब बल्लेबाजी करके किया निराश
श्रीलंका ए के खिलाफ जब तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो टीम इंडिया ने 69 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया था. तिलक वर्मा ने शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने बाद में भी तेजी से रन बनाने का प्रयास नहीं किया. जिसके कारण ही उन्होंने 97 गेंदों में सिर्फ 60 रन ही बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम 50 ओवरों में 277 रन ही बना सकी. तिलक की स्लो बैटिंग ने बाद में बल्लेबाजी करने आए खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा दिया. आईपीएल 2026 के दौरान भी तिलक वर्मा धीमी बल्लेबाजी करते हुए ही नजर आ रहे थे. ऐसे में ये समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट फिलहाल एक चर्चा का विषय भी बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: अचानक BCCI ने बदल दिया टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार तेज गेंदबाज को टीम में मिली जगह
टीम इंडिया के उपकप्तान बन गए हैं तिलक वर्मा
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद जब बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया, तो तिलक वर्मा को नया उपकप्तान नियुक्त किया है. तिलक वर्मा को टी-20 फॉर्मेट में अगले कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है. ऐसे में उनका धीमी खेलना टीम मैनेजमेंट की चिंता को और बढ़ा सकता है. तिलक को आने वाले मैचों में और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ बहुत ही कमजोर नजर आई. तिलक वर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठा.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के अगले वनडे सीरीज का बदल गया टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
53 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines