Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND W vs AUS W: करियर के आखिरी वनडे मैच में ताबड़तोड़ शतक, संन्यास से पहले एलिसा हीली का तूफान

Alyssa Healy Century Last ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच होबर्ट में सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली अपना अंतिम वनडे मैच खेल रही हैं. इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर ने धमाकेदार पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने रिटायरमेंट मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 1, 2026 12:56
Alyssa Healy Century Last ODI
एलिसा हीली ने जड़ा शतक

Alyssa Healy Century Last ODI: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली भारत के खिलाफ अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रही हैं. टी20 के बाद अब वनडे में वो अपना आखिरी मैच बतौर कप्तान खेल रही हैं. सोफी मोलिनेक्स के चोटिल होने के बाद हीली अपनी रिटायरमेंट वनडे सीरीज में कप्तान बनीं. भारतीय महिला टीम के सामने अपने करियर के आखिरी वनडे मैच में एलिसा हीली ने कमाल कर दिया. उन्होंने 158 रन की तूफानी पारी खेलकर सभी फैंस का दिल जीता.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का धमाकेदार शतक

अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के आखिरी वनडे मैच में एलिसा हीली ओपनिंग करने आईं. उन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर दिया. फिबी लिचफील्ड के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने जॉर्जिया वॉल और फिर बेथ मूनी के साथ बेहतरीन साझेदारी की. एलिसा ने 79 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बल्ला नहीं रुका. उन्होंने तेज गति से बल्लेबाजी करना जारी रखा. हीली ने 98 गेंदों में 158 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 27 चौके और 2 छक्के जड़े. एलिसा दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रही थीं, लेकिन स्नेह राणा ने उन्हें रोक दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- चौथी शादी को लेकर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

फैंस ने खड़े होकर बजाई तालियां

एलिसा हीली का अपने रिटायरमेंट वनडे मैच में इतना तगड़ा प्रदर्शन सभी फैंस का दिल छू गया. इसी वजह से जब आउट होने के बाद वो पवेलियन लौट रही थीं, तो होबार्ट के स्टेडियम में मौजूद सभी प्रशंसकों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई. हीली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की सबसे महान क्रिकेटर हैं और फैंस ने उनके प्रति सम्मान दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

टीम इंडिया ने भी दिया सम्मान

बता दें कि मैच की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने एलिसा हीली को सम्मान दिया था. जब हीली बल्लेबाजी करने आईं, तो भारतीय महिला खिलाड़ियों ने लाइन बनाकर तालियों से मैदान पर उनका स्वागत किया. यह देखकर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने भी हरमनप्रीत एंड कंपनी की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें:- ‘मौका देख लगा दिया चौका’, इधर टीम टी20 विश्व कप से हुई बाहर, उधर पाकिस्तानी स्पिनर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न

First published on: Mar 01, 2026 12:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.