‘मौका देख लगा दिया चौका’, इधर टीम टी20 विश्व कप से हुई बाहर, उधर पाकिस्तानी स्पिनर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न

Usman Qadir Retirement U Turn: साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वापसी का मन बनाया है. 32 साल के इस खिलाड़ी ने ये फैसला पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने के तुरंत बाद लिया. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) - 2026-03-01T115338.421

Usman Qadir Retirement U Turn: पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में जीत तो हासिल कर ली है लेकिन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. सलमान अली आगा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद ही शर्मनाक रहा और टीम की कमियां दुनियाभर के सामने उजागर हुईं. ये बात तो तय मानी जा रही है कि अब पाकिस्तान की टीम में बड़े बदलाव होते दिख सकते हैं. कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है तो वहीं सलमान आगा की कप्तानी भी जा सकती है. इस मौके को देखते हुए पाकिस्तान का एक खिलाड़ी दो कि रिटायरमेंट ले चुका था उसने यू टर्न मार लिया है और अपने आप को पाक टीम में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध बता दिया है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान स्पिनर ने लिया रिटायरमेंट से यू टर्न

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान कादिर ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था लेकिन अब उन्होंने खुद को उपलब्ध बताया है. पाकिस्तान की टीम जिस वक्त पर टूर्नामेंट से बाहर हुई उसके बाद ही उस्मान कादिर ने सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट वापस लेने की जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में काफी सोच विचार करने के बाद मैंने तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया में खेलने का समय मेरा काफी बदलाव भरा रहा है.”

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में उस्मान कादिर का प्रदर्शन

उस्मान कादिर ने पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट खेला है. साल 2020 में वो पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ पाक जर्सी में मैदान पर उतरे थे. उन्होंने टीम के लिए 25 टी20 तो वहीं एक वनडे मुकाबला खेला है. आखिरी बार वो साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 21 टी20 पारियों में गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए 31 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं वनडे में केवल 1 विकेट ही उनके खाते में है. ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या उनको पाकिस्तान की टीम में जगह मिल पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ