IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. जहां पर उन्होंने 3 पारियां खेली और तीनों ही मौकों पर फेल हो गए. जिसके कारण ही आखिरी मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है. जहां पर वैभव सूर्यवंशी को फिर प्लेइंग 11 में मौका मिलने वाला है. सूर्यवंशी को अब इस अहम मौके का फायदा उठाकर बड़ी पारियां खेलनी होगी, जिससे वो खुद को साबित कर सके.
वैभव सूर्यवंशी को करना होगा कमाल
टीम इंडिया 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इन तीनों ही मुकाबलों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिलने वाला है. दरअसल इस सीरीज में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं है. ऐसे में सूर्यवंशी ही अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार होने वाले हैं.
ऐसी स्थिति में सूर्यवंशी को सभी मैचों में कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण मौका दे सकते हैं. इन तीनों ही मौकों का फायदा अब सूर्यवंशी को उठाना होगा. अगर इस सीरीज में उनके बल्ले से रन बनते हैं, तो एशियन गेम्स में भी सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. वहीं अगर वो बल्ले से बड़ी पारियां नहीं खेलते हैं, तो संजू सैमसन को ही एशियन गेम्स के दौरान मौका देना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: उधार के बल्ले से रोहित शर्मा ने शतक जड़कर बचाया अपना करियर! आलोचकों को दिया करारा जवाब
जमकर मेहनत कर रहे हैं सूर्यवंशी
इंग्लैंड दौरे खत्म होने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी वापस भारत लौटे, तो उन्होंने आराम नहीं करने का फैसला किया. इसके बदले वैभव सूर्यवंशी ने जमकर अभ्यास किया और अपनी कमियां पर काम किया. जिससे वो जिम्बाब्वे के खिलाफ ज्यादा आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर सके. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज को छोड़ दें, तो वैभव सूर्यवंशी ने हर टूर्नामेंट और सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही फैंस, बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट सभी को ही इस 15 साल के स्टार खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए बदल गया टीम इंडिया का हेड कोच, BCCI ने शेयर किया वीडियो
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
32 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines