हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: खत्म होने वाला है फैंस के 69 दिनों का इंतजार, रो-को फिर ब्लू जर्सी में आएंगे नजर

IND vs WI: टीम इंडिया ने 19 जुलाई को आखिरी बार वनडे मुकाबला खेला था. जहां पर टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ में मैदान पर नजर आए थे. अब दोनों खिलाड़ी लगभग 69 दिनों के बाद एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने वाले हैं.

विज्ञापन
Rohit Sharma और Virat Kohli अब संग में आए नजर (Pic Credit- Lohith KS X)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही ये दोनों ही दिग्गज लंबे अंतराल के बाद ही वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब ये दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने को तैयार हैं. भारतीय फैंस को ये दोनों दिग्गज लगभग 69 दिनों के बाद ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आने वाले हैं. 

69 दिनों के बाद वापसी को तैयार हैं रो-को 

भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना भी पसंद हैं. ऐसे में फैंस दोनों ही खिलाड़ियों से बड़ी-बड़ी पारियां देखना चाहते हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 37 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.61 की बेहद शानदार औसत से 1613 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रनों का रहा है. हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं. 

किंग विराट कोहली का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मैच खेले हैं. जहां पर कोहली ने 66.50 की शानदार औसत से 2261 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक 11 अर्धशतक जड़े हैं. कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रनों का रहा है. कोहली की स्ट्राइक रेट वेस्टइंडीज के खिलाफ 96.96 का रहा है. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 239 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जडे हैं. कोहली अब इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. वेस्टइंडीज की टीम पहले से ही इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ दबाव में नजर आ रही है. जिसका फायदा दोनों ही खिलाड़ी उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: योगराज सिंह के फेवरेट खिलाड़ी बन गए हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह से कर दी तुलना

दोनों टीमों का स्क्वॉड

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गूरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा पहले वनडे में पूरा करेंगे ये खास ‘दोहरा शतक’, सचिन-सहवाग के क्लब में हो जाएंगे शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola