IND vs WI: रोहित शर्मा पहले वनडे में पूरा करेंगे ये खास ‘दोहरा शतक’, सचिन-सहवाग के क्लब में हो जाएंगे शामिल

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा अब जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो सभी की नजरें उनके ऊपर ही टिकी रहती हैं. 39 साल के रोहित के ऊपर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बड़ा दबाव रहने वाला है. हिटमैन इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Rohit Sharma

Rohit Sharma वेस्टइंडीज के खिलाफ बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा फिलहाल करियर के उस पड़ाव पर आ गए हैं, जहां पर उन्हें अब दोबारा खुद को साबित करना पड़ रहा है. रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में रन बनाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देना होगा. इसी के साथ रोहित वनडे टीम में भी दोबारा अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. जिसके बाद वो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे डेब्यू किया था. लेकिन साल 2013 तक वो टीम में खुद को साबित नहीं कर पा रहे थे. पहले 6 सालों में रोहित वनडे में मध्यक्रम में खेलते हुए नजर आते थे. जहां पर वो कई बार टीम से अंदर-बाहर भी हुए. जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया. जिसके बाद रोहित शर्मा ने अब तक कभी मुड़कर नहीं देखा है. 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरेंगे, तो उनके इस फॉर्मेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 200 पारियां हो जाएगी. इससे पहले टीम इंडिया के लिए सिर्फ 3 और बल्लेबाजों ने ही बतौर सलामी बल्लेबाज 200 से ज्यादा वनडे पारियां खेली है. जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 344 मैच बतौर सलामी बल्लेबाज खेला है. वहीं दिग्गज सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 242 वनडे मैच खेला है. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी 214 वनडे मैच बतौर सलामी बल्लेबाज खेला है.

खास मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे हिटमैन 

दिग्गज रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए थे. बतौर सलामी बल्लेबाज 50वीं पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली थी. वहीं 100वीं पारी रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी. जिसमें उन्होंने शानदार 52 रन बनाए थे. जबकि 150वीं पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही हिटमैन ने अहम 17 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

हिटमैन ने बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में 3 दोहरा शतक भी जड़े हैं. ऐसे समय में अगर अब एक बार फिर से दोहरा शतक बना दें, तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपना नाम पक्का कर सकते हैं. रोहित को हालांकि इस सीरीज में तीनों ही मैचों में खेलने का मौका मिलने वाला है. ऐसे में हिटमैन के पास कई और बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का भी सुनहरा मौका है. इस मौके का वो फायदा भी उठाना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ