हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: शुभमन गिल ने की बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 3 मैचों में बना दिए 360 रन

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल सस्ते में ही पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन
Shubman Gill ने फेल होने के बाद भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड ए न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 4 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल फेल हो गए. लेकिन उसके बाद भी उन्होंने बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया. गिल इस मुकाबले में 6 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन ही बना सके. उन्हें जेडन सील्स ने उन्हें सस्ते में ही पवेलियन भेज दिया. गिल ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया को इस मुकाबले में बहुत ही खराब शुरुआत मिली.  

भले ही गिल इस मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. लेकिन उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 3 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है. बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2016 में 3 मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे. अब इस सीरीज के दौरान शुभमन गिल ने भी 360 रन बनाए. अगर इस मुकाबले में शुभमन गिल 2 रन भी बना देते, तो वो बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते थे. 

विज्ञापन

रोहित-ऋतुराज ने खेली शानदार पारी 

कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. उनके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे दिग्गज विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद दिग्गज रोहित शर्मा और नंबर 4 के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया की पारी को संभाला. स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे.  

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20I खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

विज्ञापन

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 69 गेंदों में 57 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल और नमन धीर क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज की टीम के लिए जेडन सील्स ने 3 विकेट तो वहीं कीमो पॉल को 1 विकेट मिला है. भारतीय टीम को एक अच्छी पार्टनरशिप चाहिए. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola