IND vs WI: इंग्लिश सरजमीं पर खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया. अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए अब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम का ऐलान किया है. पिछली सीरीज में नजर आए 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
7 खिलाड़ियों को अजीत अगरकर की टीम ने किया बाहर
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने कई तेज गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ा था. उन्हें अब घरेलू सीरीज होने के कारण अजीत अगरकर की टीम ने बाहर कर दिया है. जिसमें हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. खराब फॉर्म के कारण करुण नायर को टीम से बाहर किया गया है, तो वहीं बिना खेले ही अभिमन्यु ईश्वरन टीम के बाहर चले गए हैं. इन 7 खिलाड़ियों के अलावा ऋषभ पंत भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उसके पीछे उनकी इंजरी है. इंजर्ड होने के कारण ही पंत इस टीम में नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया है.
यहां पर देखें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन, साई सुदर्शन.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने किया कमबैक का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घटाया 10 किलो वजन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन.
पहला टेस्ट- 2 से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट- 10 से 14 अक्टूबर, दिल्ली
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टीम आई सामने
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines