Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली चेतावनी, ये एक गलती कर देगी सेमीफाइनल से दूर

IND vs WI T20 World Cup 2026: 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है, क्योंकि जो टीम जीत हासिल करेगी उसे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. हालांकि सुनील गावस्कर ने चेतावनी दी है 'मेन इन ब्लू' को कैरेबियन टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 28, 2026 13:18
IND vs WI

Sunil Gavaskar On India vs West Indies Match: सुनील गावस्कर ने भारत को चेतावनी दी है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने आखिरी सुपर 8 मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज को कम न आंकें. सेमीफाइनल में जगह दांव पर होने के कारण, टीम इंडिया गलतियां करने का रिस्क नहीं उठा सकती, खासकर उस टीम के खिलाफ जो बल्ले और गेंद दोनों से अच्छी फॉर्म में है.

‘WI को हल्के में न लें’

स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मैच की अहमियत पर जोर दिया और कहा, ‘भारत वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकता. रविवार का मैच तय करेगा कि वे सेमीफाइनल में जाएंगे या टी20 वर्ल्ड कप 2028 का इंतजार करेंगे.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रूहानी चेहरा, आंखों में कशिश..कौन है भारत-जिम्बाब्वे मैच की ये मिस्ट्री गर्ल? ‘नीली परी’ ने कर दिया घायल

‘अलग तरह का चैलेंज’

गावस्कर ने आगे जोर देकर कहा कि भारत के लिए चुनौती बिल्कुल अलग होगी. ‘अब वेस्टइंडीज एक बिल्कुल अलग चैलेंज है. उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. उनके बैट्समैन टॉप फॉर्म में हैं. उनके बॉलर अच्छा कर रहे हैं. वो विरोधी टीम की गलतियों की सजा देते हैं और सही समय पर स्ट्राइक करते हैं. वेस्टइंडीज की बैटिंग के खतरे से निपटने के लिए भारत को एक अच्छे प्लान की जरूरत होगी. उनके बैट्समैन पहली गेंद से ही शॉट खेलना शुरू कर देते हैं. वो ये देखने का इंतजार नहीं करते कि डिलीवरी को सम्मान की जरूरत है या नहीं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री को मिलेगा बड़ा सम्मान, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में उनके नाम पर होगा स्टैंड

‘स्मार्ट गेम खेलना होगा’

उन्होंने आगे कहा, ‘बॉल की इज्जत करने का उनका तरीका है उसे रस्सी के ऊपर से मारना. इसलिए इंडिया को स्मार्ट खेलना होगा, प्लान बनाना होगा और वेस्टइंडीज़ को ऐसे तरीके से हराना होगा जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं है. रविवार का मैच पक्का जबरदस्त होने वाला है.’ कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में 1 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच का विनर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा.

First published on: Feb 28, 2026 01:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.