रवि शास्त्री को मिलेगा बड़ा सम्मान, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में उनके नाम पर होगा स्टैंड

Ravi Shastri Stand: भारतीय क्रिकेट में बेहतरीन योगदान देने के लिए रवि शास्त्री को सम्मानित किया जाएगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड पर उनका नाम लिखा जाएगा.

Wankhede Stadium Ravi Shastri

Wankhede Stadium Ravi Shastri

Ravi Shastri Stand At Wankhede Stadium: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड रवि शास्त्री के नाम पर होगा. ये फैसला शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया गया. उसी बैठक में ये भी तय किया गया कि वानखेड़े स्टेडियम के 3 गेट का नाम दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम पर रखा जाएगा.

विज्ञापन

शास्त्री के योगदान को सम्मान

एमसीए ने एक बयान में कहा, ‘ये मुंबई और भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी और एक कोच, दोनों के तौर पर उनके शानदार योगदान को पहचान देने के लिए है. इन दिग्गजों ने मुंबई की रिच क्रिकेट हैरिटेज को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और सबसे ऊंचे लेवल पर भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है. इस पहल का मकसद उनके अचीवमेंट्स को हमेशा याद रखना और स्टेडियम आने वाले क्रिकेटरों और फैंस की आने वाली पीढ़ियों को इंस्पायर करना है.’

विज्ञापन

हरफनमौला रवि

रवि शास्त्री साल 1983 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे, भारत और मुंबई के लिए एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर जाने थे. बाद में उन्होंने टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई, खासकर विदेशों में टेस्ट मैचों में. ‘मेन इन ब्लू’ के हेड कोच के रोल में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया है, साथ ही इंग्लिश क्रिकेट कमेंट्री में वो काफी पॉपुलर हैं.

विज्ञापन

क्यों लिया गया ये फैसला?

इस फैसले पर बात करते हुए, एमसीए प्रेसिडेंट अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘मुंबई क्रिकेट हमारे दिग्गजों की रखी नींव पर बना है. ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों को सम्मान दें जिन्होंने शहर और देश का नाम रोशन किया है. प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल 1 स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव एक खिलाड़ी, लीडर और कोच के तौर पर उनके बहुत बड़े योगदान को सलाम है.’

विज्ञापन

इन 3 दिग्गजों के नाम पर गेट

उन्होंने आगे कहा, ‘वानखेड़े स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी को डेडिकेट करने से ये एनश्योर होता है कि स्टेडियम में आने वाले हर फैन को उन लेजेंड्स की याद आए जिन्होंने हमारी शानदार क्रिकेट विरासत को बनाया.’ गौरतलब है कि पिछले साल एमसीए ने रोहित शर्मा, अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई प्रेसिडेंट शरद पवार के नाम पर स्टैंड रखे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ