नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में स्टैंडइन कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमियों की नींद उड़ गई। भारतीय समयानुसार जब रात के करीब 11 बज रहे थे तब हार्ड हिटिंग पांड्या त्रिनिदाद और टोबैगो में तबाही मचा रहे थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पांड्या ने 52 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 134 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 70 रन ठोके।
ठोक डाले ताबड़तोड़ छक्के
उन्होंने इस दौरान एक के बाद एक ताबड़तोड़ छक्के कूटे। स्पिनर यानिक कारिया की गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट में कड़क छक्का ठोका। इसके बाद उन्होंने जेडन सील्स की गेंद पर भी करारा छक्का जमाया। हार्दिक ने वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए गेंदों को रॉकेट बना दिया। उन्होंने कई स्टाइलिश शॉट खेलकर क्रिकेटप्रेमियों को खुश कर दिया। इस मैच में पांड्या ने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया।
और पढ़िए – शुभमन गिल ने वनडे में किया बड़ा कारनामा, बाबर के बाद पाकिस्तान के इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
https://twitter.com/JioCinema/status/1686431317389430815
टीम इंडिया ने कूटे 351 रन
उनके शानदार अर्धशतक के बूते टीम इंडिया ने फाइनल में 5 विकेट खोकर 351 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 35 रन जड़े। उन्होंने 2 चौके-2 छक्के जमाए। वहीं ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 77, शुभमन गिल ने 85 रन जड़े। रुतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जमाकर 51 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 8 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
31 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
40 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
4 hrs agoLIVE: भारत ने 14 रनों से मारी बाजी, वेस्टइंडीज को मिली हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines