Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs WI: क्या फिर होगा उलटफेर? वेस्टइंडीज दिग्गज ने भरी टीम इंडिया को T20 World Cup से बाहर करने की हुंकार!

Daren Sammy on IND vs WI Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. इस मैच की विजेता टीम सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. मुकाबले से पहले अब वेस्टइंडीज के कोच और पूर्व क्रिकेटर डैरेन सैमी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 2016 की तरह 2026 में भी भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने का दावा किया.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 1, 2026 13:32
Daren Sammy on IND vs WI Match
वेस्टइंडीज दिग्गज का बड़ा बयान

Daren Sammy on IND vs WI Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. इस मैच के विजेता की एंट्री सेमीफाइनल में होगी. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने आने वाले हैं. 2016 के टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था, और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराया था. अब वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर डैरेन सैमी ने इतिहास दोहराने का दावा ठोक दिया है.

सैमी ने टीम इंडिया को हराने का ठोका दावा

2016 की तरह 2026 में भी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है. इस बार भले ही सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं हैं लेकिन मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वेस्टइंडीज टीम के कोच डैरेन सैमी ने अभ्यास सत्र के बाद टीम इंडिया को दोबारा हराने और टूर्नामेंट से बाहर करने का दावा किया.

---विज्ञापन---

उन्होंने मशहूर ‘डेविड-गोलायथ’ कहावत का उपयोग करते हुए कहा, ‘इतिहास खुद को दोहरा सकता है. इस बार स्टेडियम भले ही अलग है और दोनों टीमें अलग हैं लेकिन हम आगे बढ़ना चाहते हैं. 2016 में डेविड ने गोलायथ (भारत) को हराया था. एक बार फिर हम उन्हें हरा सकते हैं. मैं अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को यही कह रहा हूं.’

ये भी पढ़ें:- ‘मौका देख लगा दिया चौका’, इधर टीम टी20 विश्व कप से हुई बाहर, उधर पाकिस्तानी स्पिनर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न

वेस्टइंडीज के सामने क्या होगा चैलेंज?

डैरेन सैमी ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा चैलेंज भी बताया. उन्होंने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए उन्हें न सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना है, बल्कि मैच देखने वाले हजारों फैंस के दबाव को भी झेलना है. उन्होंने कहा, ‘अगर हमें मैच जीतना है, तो बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा. हमारा कभी न कभी टीम इंडिया से इस टूर्नामेंट में सामना होना ही था और अब वो दिन आ गया है. हम जब ईडन गार्डन में आते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.’ बता दें कि ईडन गार्डन में ही वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2016 का खिताब जीता था. अब इसी मैदान पर वो भारत को वर्ल्ड कप से बाहर करने के इरादे से उतरेंगे.

ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: करियर के आखिरी वनडे मैच में ताबड़तोड़ शतक, संन्यास से पहले एलिसा हीली का तूफान

First published on: Mar 01, 2026 01:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.