---विज्ञापन---

IND vs SLC XI: सिराज की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर जीती टीम इंडिया, अभ्यास मैच में दिखा दबदबा

IND vs SLC XI: 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. उससे पहले टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज की है.

---विज्ञापन---

IND vs SLC XI: टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला गया. जहां पर पहले दिन श्रीलंका का दबदबा नजर आया, तो वहीं दूसरे दिन टीम इंडिया ने पलटवार किया. मैच के तीसरे और आखिरी दिन श्रीलंका क्रिकेट 11 की टीम ने बड़ा रिस्क लिया. जो उन्हें बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. मैच एक समय ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था. ऐसे समय में तूफानी बल्लेबाजी करके गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया. 

श्रीलंका क्रिकेट 11 की टीम ने लिया बड़ा रिस्क 

पहली पारी में श्रीलंका क्रिकेट 11 ने 8 विकेट गंवाकर 363 रन बनाए और पारी घोषित की. उसके जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. श्रीलंका क्रिकेट 11 तीसरे और आखिरी दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. निशान मधुशंका ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते 63 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए. अंजला बंधारा ने अहम 35 रन बनाए. इसके अलावा निपुण धनंजय ने 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही श्रीलंका क्रिकेट 11 ने 6 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए और पारी घोषित की. जिसके बाद टीम इंडिया को 207 रनों का लक्ष्य मिला. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए गूरनूर बरार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SLCXI: फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, महज इतने रन बनाकर हुए आउट

मोहम्मद सिराज ने दिलाई शानदार जीत 

टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो यशस्वी जायसवाल ने 61 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हुए. कप्तान शुभमन गिल ने भी अहम 44 रन बनाए. जिसके बाद टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने 28 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने रिटायर्ड होने से पहले 22 रन बनाए. अंत में टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए था. उस समय मोहम्मद सिराज ने छक्कों की हैट्रिक जड़कर अपनी टीम को 6 विकेट से मैच जीता दिया. सिराज ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण सिराज फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिलेक्शन कॉल आया तो…

First published on: Aug 09, 2026 05:56 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola