World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिलेक्शन कॉल आया तो…
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 2022 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है.
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भुवी को आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है. 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बैक टू बैक चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद भी अभी तक उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है. ऐसे में अब भुवी ने खुद अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले भुवनेश्वर?
यूपी T20 लीग के चौथे सीजन के आगाज से पहले भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया से बातचीत में टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. भुवी से जब वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरा काम खेलना है और मैं खेल रहा हूं. आगे क्या होगा, मैं इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता.”
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि, “मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. जब मैं प्रदर्शन करता हूं तो अच्छा लगता है और जब नहीं कर पाता हूं तो यह समझने की कोशिश करता हूं कि क्या बेहतर किया जा सकता है. मेरे लिए यही तरीका है.” भुवी ने साफ कहा है कि अगर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की तरफ से उन्हें कॉल आती है, तो वह खेलने से बिल्कुल इनकार नहीं करेंगे.
Lucknow, Uttar Pradesh: Regarding selection for the next World Cup, Indian cricketer Bhuvneshwar Kumar says, "My job is to play, and I am playing. I cannot predict what will happen next." pic.twitter.com/xHJYJIOXRm
VIDEO | Lucknow: Indian pacer Bhuvneshwar Kumar said his focus remains on performing whenever he gets the opportunity, adding that he assesses his game and looks for areas of improvement when things do not go his way.
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. भुवी ने RCB के लिए 16 मैचों में 7.95 के इकोनॉमी रेट से कुल 28 विकेट हासिल किए. वह पूरे टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उनके इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई कि भुवनेश्वर को एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए. कई पूर्व क्रिकेटर भी उनकी वापसी की को लेकर पैरवी कर चुके हैं.
---विज्ञापन---
इन सीरीज में मिल सकता है भुवी को मौका
IPL 2026 के बाद भारतीय टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल चुकी है. अब टीम के सामने एशियन गेम्स की चुनौती है. इसके अलावा, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी प्रस्तावित है. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के कार्यक्रम में टकराव की स्थिति है. ऐसे में टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव होने पर भुवनेश्वर कुमार के लिए वापसी का रास्ता खुल सकता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन समेत कई दिग्गज पहले ही भुवी को टीम में दोबारा शामिल करने की बात कह चुके हैं.
साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. भुवी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट और 87 टी20I मुकाबलों में 90 विकेट हासिल किए हैं. जब वह भारतीय टीम से बाहर हुए थे, तब टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका नाम सबसे ऊपर था. ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने 332 मैचों में 363 विकेट अपने नाम किए हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा सिलेक्शन कॉल आया तो…
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.