हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deja Vu...सचिन तेंदुलकर ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर अनोखे अंदाज में दी बधाई, जानें क्या होता है इसका मतलब?

Deja Vu Sachin Tendulkar Team India ODI World Cup 2023: ये उपलब्धि खास रही, क्योंकि टीम इंडिया ने 2011 का WC फाइनल इसी मैदान पर जीता था।

विज्ञापन
IND vs SL: Sachin Tendulkar congratulated Team India historic victory know Deja Vu meaning

Deja Vu Sachin Tendulkar Team India ODI World Cup 2023: टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में गुरुवार को धमाकेदार जीत दर्ज की। श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से रौंद डाला। ये जीत इस मायने में भी खास रही क्योंकि टीम इंडिया ने 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जीता था। इसलिए ये मौका महान सचिन तेंदुलकर के लिए भी खास बन गया। तेंदुलकर ने टीम इंडिया की इस रिकॉर्ड जीत पर अनोखे अंदाज में बधाई दी।

तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा- ”एक विशेष खेल में एक विशेष जीत! #TeamIndia ने आज अपने शानदार प्रदर्शन से हर विभाग में अपना दबदबा बनाया, जैसा कि वे इस #CWC23 में कर रहे हैं। विश्व कप मैच में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में भारत की जीत मुझे ‘देजा वु’ का अहसास कराती है।”

दरअसल, देजा वु वो फीलिंग होती है जिसे आप पहले ही अनुभव कर चुके होते हैं, हालांकि यह वास्तव में पहली बार होता है। मुंबई का मैदान सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास रहा है। गुरुवार को उनके आदमकद स्टैच्यू का भी उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी और सिराज का जलवा

टीम इंडिया की 302 रनों से रिकॉर्ड जीत में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी का कारनामा शामिल रहा। 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शमी-सिराज की खतरनाक गेंदबाजी के आगे महज 55 रनों पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं सिराज ने 7 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। सात मैचों में से सात जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर है। अब उसका अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 5 नवंबर को होगा।

(saraogihospital.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola