IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसका सबसे ज्यादा असर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर पड़ा है. पंत इसी बदलाव के दौर में ही टी-20 और वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. वहीं टेस्ट में भी उनसे उपकप्तानी छीन ली गई है. आईपीएल 2026 के खराब जाने के बाद उनकी टेस्ट फॉर्मेट में भी जगह पर सवाल उठे. अह श्रीलंका के दौरे पर पंत का असली टेस्ट होने वाला है. जहां पर वो आलोचकों को करारा जवाब भी देना चाहेंगे.
ऋषभ पंत का होने वाला है असली टेस्ट
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है. जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आने वाले हैं. पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद भी वो अपने आप से खुश नहीं होंगे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के साथ ही साथ ध्रुव जुरेल भी खेलने वाले हैं. ऐसे में अगर पंत इन 2 टेस्ट मैच में अच्छा नहीं करते हैं और जुरेल के बल्ले से रन आते हैं, तो ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड दौरे पर पंत की जगह जुरेल ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में दिख सकते हैं. वहीं अगर श्रीलंका के दौरे पर पंत के बल्ले से रन आ गए, तो अपनी जगह पक्की करने के साथ ही वो अपने आलोचकों की बोलती भी बंद कर देंगे.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने बताया कैसे उनके पिता उन्हें करते हैं उत्साहित, क्रिकेट के लिए है उनका पैशन
गंभीर-गिल पर भी है दबाव
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हारने के बाद जब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के ऊपर दबाव आया, तो सबसे पहले ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनी गई. वहीं मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी पंत को बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करने को कहा था. श्रीलंका के दौरे पर एक बार फिर से इस तिकड़ी पर ही फोकस रहने वाला है. ऐसे में पंत दोबारा बलि नहीं चढ़ना चाहेंगे. ऐसे में पंत श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैच में रनों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने शमी-बुमराह नहीं, इस गेंदबाज को बताया अपना फेवरेट, रैंकिंग में नंबर 1 पर रखा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines