अर्शदीप सिंह ने शमी-बुमराह नहीं, इस गेंदबाज को बताया अपना फेवरेट, रैंकिंग में नंबर 1 पर रखा

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं. वो मस्ती करते हुए नजर आते हैं. अब उन्होंने अपने फेवरेट गेंदबाज का नाम बताया है. हालांकि इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की नाम नहीं लिया है.

Arshdeep Singh

Pic Credit- ANI

Team India: मौजूदा समय में टीम इंडिया के जब सबसे बड़े स्विंग गेंदबाज की बात होती है, तो उसमें अर्शदीप सिंह का नाम सबसे ऊपर नजर आता है. अर्शदीप टी-20 और वनडे दोनों में ही अब नियमित रूप से टीम इंडिया का हिस्सा नजर आते हैं. अर्शदीप सिंह सिर्फ गेंदबाजी के लिए ही नहीं जाते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं. अब उन्होंने अपने फेवरेट गेंदबाज का नाम बताया है. जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने इस गेंदबाज को बताया अपना फेवरेट  

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कृष्णांक अत्रे को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें जब उनसे पूछा गया कि कौन उनका फेवरेट गेंदबाज है, तो उन्होंने सभी को चौंका दिया. अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार को अपना फेवरेट गेंदबाज बताया है. टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह की वजह से ही भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं मिल रहा है. टी-20 फॉर्मेट में जो रोल आज के समय में अर्शदीप सिंह निभा रहे हैं, पहले वो जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर ही होती थी. भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय तक टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभाई है. हालांकि एशिया कप 2022 के बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. जिसके बाद भी वो आईपीएल में आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. 

विज्ञापन

रैंकिंग में अश्विन को रखा सबसे नीचे 

इसी इंटरव्यू के दौरान जब अर्शदीप सिंह को 5 भारतीय गेंदबाजों के नाम दिए गए और उन्हें रैंक करने को बोला, तो भी उन्होंने सभी को चौंका दिया. नंबर 1 पर भुवनेश्वर कुमार को उन्होंने रखा, तो दूसरे नंंबर पर मोहम्मद शमी को जगह दी. बात स्पिनरों की करें तो इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव तो वहीं चौथे नंबर पर युजवेंद्र चहल को रखा. भारत के लिए इन सभी गेंदबाजों में से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को अर्शदीप ने 5वें नंबर पर रखा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ