शुभमन गिल ने बताया कैसे उनके पिता उन्हें करते हैं उत्साहित, क्रिकेट के लिए है उनका पैशन

Team India: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल आज के समय सफल हैं. उसके पीछे उनके पिता का बहुत ही अहम रोल रहा है. जिसके बारे में भारतीय कप्तान गिल मौका मिलने पर खुलकर बात भी करते हैं. गिल ने अब एक बार फिर से अपने पिता के पैशन को लेकर बात की है.

Shubman Gill

Pic Credit- ANI

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को देते हैं. जिसके बारे में वो समय-समय पर बात भी करते हैं. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का आधिकारिक ऐलान हुआ. जहां पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे. इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता के पैशन को लेकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे आज भी उनके पिता उन्हें 6 साल के बच्चे का वीडियो दिखा कर उत्साहित करते हैं. 

विज्ञापन

पिता के पैशन को लेकर बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल आज टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के कप्तान बन गए है. हालांकि उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है.

विज्ञापन

अपने पिता के पैशन के बारे में बात करते हुए गिल ने पीटीआई से कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे पापा का हमेशा से सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. हम अपने गांव में एक फ्री क्रिकेट एकेडमी भी चलाते हैं ताकि आस-पास के बच्चे वहां आकर खेल सकें. जब भी मेरे पापा को थोड़ा खाली समय मिलता है, तो वे बच्चों को खेलते हुए देखने के लिए एकेडमी जाते हैं. वे मुझसे कहते, ‘आओ और इस लड़के को बैटिंग करते हुए देखो,’ या किसी दूसरे बच्चे की तरफ इशारा करके कहते, ‘इसकी फील्डिंग देखो, यह बहुत अच्छा फील्डर है,’ भले ही वह बच्चा सिर्फ 6 या 7 साल का हो. मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिए उनके प्यार और पैशन की वजह से ही मैं आज यहां बैठा हूं.’  

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगी हार? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी

विज्ञापन

श्रीलंका में खेलते हुए नजर आएंगे गिल 

इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में शुभमन गिल की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मौजूदा समय में बतौर कप्तान उनके ऊपर बड़ा दबाव है. खिलाड़ी के तौर पर तो गिल लगातार टीम के लिए अपना योगदान दे रहे हैं, हालांकि कप्तान के तौर पर उनको अब तक बड़ी सफलता नहीं मिली है. श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करके गिल बतौर कप्तान खुद को साबित करना चाहेंगे. इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ