IND vs SL, Galle Test: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में हुए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले से डॉमिनेट किया. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल एंड कंपनी ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच बारिश से प्रभावित रहा. लगभग हर दिन बारिश ने किसी न किसी तरह से मैच में खलल डाला. भारत ने पांचवें दिन श्रीलंका को ऑलआउट करके जीत दर्ज की. हालांकि, अगर आखिरी विकेट गिरने से 5 मिनट पहले बारिश हो जाती, तो टीम इंडिया के हाथ से मैच निकल जाता.
बाल-बाल बची टीम इंडिया
गॉल टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय स्पिनर्स ने जलवा दिखाया. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने लगातार विकेट झटके और टीम को जीत दिला दी. दूसरा सेशन खत्म होने से पहले भारतीय टीम को जीत मिली. अगर श्रीलंकाई टीम 5 मिनट और बल्लेबाजी कर लेती, तो मैच ड्रॉ हो सकता था. मैच खत्म होने के लगभग 5 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई और ग्राउंड स्टाफ को कवर्स लगाने पड़े.
बारिश काफी तेज थी और यह शाम तक चली. अगर टीम इंडिया आखिरी विकेट लेने में देरी करती, तो बारिश के कारण मैच रुक जाता और फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में मैच ड्रॉ हो जाता और टीम इंडिया के हाथ से एक आसान जीत निकल जाती. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को किस्मत का साथ मिला और बारिश मैच खत्म होने के बाद हुई.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं सारांश जैन, जीत के बावजूद प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
कब होगा भारत का अगला मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में हुआ मैच रोमांचक साबित हुआ. अब दोनों देशों के बीच 23 अगस्त को कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा. यह सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच है और टीम इंडिया जीत दर्ज करके 2-0 से सीरीज खत्म करना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- ENG vs PAK: क्रिकेट इतिहास में पहली बार! 5-5 विकेट झटकने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किए गेंद के दो टुकड़े
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
32 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines