हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: मुल्लांपुर में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का भी सरेंडर 

IND vs SA: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई. 

विज्ञापन
IND vs SA 2nd t20 Match

IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला  महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. जहां पर सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना डाले. टीम इंडिया इस बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और मुकाबला 51 रनों से हार गई. इसी के साथ सीरीज अब बराबरी पर आ गई है.

भारतीय गेंदबाज हुए बुरी तरह से फेल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एडेन मार्करम ने 29 रनों की पारी खेली. डेवाल्ड ब्रेविस और रीजा हेंडरिक्स दोनों ही फेल हो गए. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 छक्के शामिल थे. डेविड मिलर ने भी 12 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए. जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 213 रन बनाने में सफल रही. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने खराब गेंदबाजी की. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपना जोर लगाकर 2 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: Shubman Gill और सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर तोड़ा फैंस का दिल, प्लेइंग 11 से बाहर करने की उठी मांग 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. उपकप्तान शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 5 रन ही बनाए. अभिषेक शर्मा के बल्ले से 8 गेंदों में 17 रन आए. अक्षर पटेल ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में इतने ही रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बनाए. जिसके कारण तिलक वर्मा पर भी दबाव बढ़ गया. उन्होंने 34 गेंदों में 62 रन बनाकर अकेले लड़ाई करी. जितेश शर्मा ने भी 17 गेंदों में 27 रन जोड़े. इन सबके बाद भी टीम इंडिया 19.1 ओवरों में सिर्फ 162 रन ही बना सकी और मुकाबला 51 रनों से हार गई. इस मैच में हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय गेंदबाजों की पिटाई देख हेड कोच गौतम गंभीर को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola