IND vs SA: Shubman Gill और सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर तोड़ा फैंस का दिल, प्लेइंग 11 से बाहर करने की उठी मांग 

IND vs SA: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को तेज कर दिया है. इस मेगा आईसीसी इवेंट से पहले अब टीम इंडिया को सिर्फ 8 मैच और खेलने हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी इस समय बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे. ऐसे समय में टीम के कप्तान सूर्यकुमार और उपकप्तान शुभमन गिल लगातार फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही अब उनकी जगह को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं. 

shubman gill and suryakumar yadav

shubman gill and suryakumar yadav

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की 2 सबसे बड़ी समस्या से जूझ रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जैसे-जैसे टीम इंडिया करीब जा रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. इस सीरीज के दौरान दोनों के फॉर्म में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, जिसे गिल और सूर्या ने तोड़ दिया है. पहले के बाद अब दूसरे टी20 मैच में भी दोनों ही बल्लेबाजों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.  

विज्ञापन

लगातार फेल हो रहे हैं शुभमन गिल 

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल पहले टी20 मैच में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अब दूसरे मैच में तो वो खाता भी नहीं खोल सके. पिछले 14 टी20आई मैचों में गिल ने सिर्फ 263 रन ही बनाए हैं. जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है. इस दौरान गिल का औसत 23.90 का रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 142.93 का है. लगातार फेल होने के बाद भी गिल को मौके मिल रहे हैं. बड़े मैचों में गिल के बल्ले से रन नहीं आना फैंस को नहीं भा रहे हैं. मुल्लांपुर में फेल होने के बाद अब शुभमन गिल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग उठ रही है. तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. जहां पर गिल को आखिरी चांस दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: W,W,W, W, W,W, W… अर्शदीप ने फेंका 13 गेंदों का ओवर, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की स्थिति भी है खराब 

शुभमन गिल की तरह ही कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी स्थिति खराब नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 में 12 रन बनाए थे. वहीं इस मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही आए हैं. पिछले 20 टी20आई मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 13.35 की बेहद खराब औसत से 227 रन ही बनाए हैं. वहीं इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 119.47 का ही रहा है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस तरह का प्रदर्शन फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. जिसके कारण ही अब कप्तान को ही बाहर करने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ