हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका में भारतीय खिलाड़ी हुआ बीमार, Playing 11 से नंबर 1 गेंदबाज बाहर

India vs South Africa 2nd T20I Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Team India Playing 11 (Image Credit- Twitter)

India vs South Africa 2nd T20I Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला समय से शुरू होने वाला है। इस मैच का टॉस समय से हुआ और साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम यहां पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। इस मुकाबले में उतरने वाले सभी खिलाड़ी पहली बार साउथ अफ्रीका में टी20 खेलेंगे। सूर्यकुमार यादव भी पहली बार विदेश में कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने प्लेइंग 11 में कई चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। इस मुकाबले से जहां नंबर 1 गेंदबाज बाहर हुआ। वहीं एक भारतीय खिलाड़ी बीमार हो गया है।

कौन हुआ बीमार, किसे किया बाहर?

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव हुए हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। वहीं रुतुराज गायकवाड़ टीम में नहीं हैं। हालांकि, रुतुराज को लेकर बीसीसीआई ने जानकारी दी कि वह बीमार हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा ईशान किशन को भी टीम में जगह नहीं मिली है। साथ ही सीनियर खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी टीम की प्लेइंग 11 में नहीं हैं। दीपक चाहर पहले से ही अपने पिता की बीमारी के कारण टीम से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- BCCI ने जारी किया ट्राई सीरीज और World Cup के लिए स्क्वॉड, यहां देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

नंबर 1 गेंदबाज क्यों बाहर?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे और आईसीसी टी20 रैंकिंग के नंबर 1 गेंदबाज रवि बिश्नोई भी इस प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान सूर्या ने कुलदीप यादव को टीम में जगह दी है। साथ ही रवींद्र जडेजा टीम के साथ मौजूद हैं और उपकप्तानी भी करेंगे। वहीं तिलक वर्मा को भी टीम में मौका मिला है। रिंकू सिंह टीम में फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

यह भी पढ़ें- Sehwag vs Dravid: 10 साल बाद…मैदान पर भिड़े द्रविड़ और सहवाग!

विज्ञापन

टीम इंडिया की Playing 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola