India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही मैच रोमांचक रहते हैं. दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि लीजेंड्स लीग में भी कांटे की टक्कर होती है. अब एशियन लीजेंड्स लीग (ALL) 2026 के दूसरे सीजन का शेड्यूल सामने आ गया है. इस लीग में संन्यास ले चुके पूर्व खिलाड़ी खेलते हैं. भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब आमने-सामने होंगे और इस महामुकाबले की तारीख का अब आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है.
ALL 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
एशियन लीजेंड्स लीग (ALL) 2026 के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से लुसाका, जाम्बिया में होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें (इंडियन रॉयल्स, एशियन स्टार्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स और पाकिस्तान पैंथर्स) हिस्सा लेंगी. ALL 2026 में कुल 15 मैचों का आयोजन होगा और नॉकआउट मैच IPL फॉर्मेट के आधार पर होंगे. दिग्गजों के इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों का भी आमना-सामना होगा.
एशियन लीजेंड्स लीग में इंडियन रॉयल्स की भिड़ंत पाकिस्तान पैंथर्स से 2 अगस्त 2026 को होगी. दोनों टीमें लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ेंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 4:00 बजे शुरू होगा. इस मैच में शिखर धवन, सुरेश रैना, युसूफ पठान, हरभजन सिंह और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी इंडियन रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. पाकिस्तान के पास भी मोहम्मद हफीज, सईद अजमल और सोहैल तनवीर जैसे बड़े नाम हैं. दोनों टीमों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और अब दिग्गजों को अपने-अपने देश की फ्रेंचाइजी के लिए आमने-सामने देखना रोचक होगा.
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, कप्तान कमिंस समेत 3 दिग्गजों की वापसी
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, फैज फजल, युसूफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, पवन नेगी, नमन ओझा, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, सुदीप त्यागी, अनुरीत सिंह, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती.
पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड: उमर अकमल, शरजील खान, सामी असलम, इमरान नाजिर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, अब्दुर रहमान, यासिर शाह, सोहैल तनवीर, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, राहत अली, राणा नईम अनवर, वहाब रियाज, सईद अजमल.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया फैंस के लिए खुशखबरी, दो स्टार खिलाड़ियों की श्रीलंका दौरे पर वापसी तय! इस ऑलराउंडर ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
33 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
59 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines