AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, कप्तान कमिंस समेत 3 दिग्गजों की वापसी

Australia Squad for BAN Series: बांग्लादेश टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इसके लिए अब ऑस्ट्रेलिया ने अपने 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

australia team

ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान (Image: AI Generated)

Australia Squad for BAN Series: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि लगभग 6 महीने के इंतजार के बाद पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लायन की टीम में वापसी हो रही है. 13 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्क्वाड का ऐलान

बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है. लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी अटैक के बिग फोर (पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन) एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. उस्मान ख्वाजा के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जेक वेदराल्ड पर भरोसा जताया है. वह संभावित तौर पर ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेब्सटर.

विज्ञापन

तीन स्टार खिलाड़ी हुए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर

गेंदबाजी अटैक में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी के चलते माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. अच्छी बात यह है कि ब्यू वेब्सटर अपनी जगह रिटेन करने में सफल हुए हैं. कैमरून ग्रीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पास वेब्सटर के रूप में भी एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होगा.

ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 13 अगस्त 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (मैरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन)
  • दूसरा टेस्ट: 22 अगस्त 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके)

ये भी पढ़ें:- DC के स्टार बल्लेबाज की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, लगे गंभीर आरोप!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ