Ishan Kishan on Team India Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी भारतीय फैंस के लिए यादगार रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. मैच में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेली. कोलंबो की मुश्किल पिच पर ईशान ने शुरुआत से बड़े-बड़े शॉट खेले. इसी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बना पाई और पाकिस्तान को हार मिली. किशन को अपने तगड़े प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसके बाद ईशान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
बल्ले के बाद शब्दों से लगाई दहाड़!
ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने 40 गेंद में 192.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए. पारी में किशन ने 10 चौके और तीन छक्के जड़े. ईशान ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद अपने शब्दों से फैंस का दिल जीता. उन्होंने अपनी शानदार पारी पर कहा, 'मुझे लगता है कि शुरू में बल्लेबाजी आसान नहीं थी. कभी-कभी खुद पर शॉट खेलते समय भरोसा करना चाहिए. मैं बॉल को देखता रहा और उसपर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश की. मैंने गेप में मारने का प्रयास किया. मेरे दिमाग में था कि हमें 160-170 रन बनाने होंगे.'
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘ये जीत भारत के लिए…’, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, सुनकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची
भारत की एकतरफा जीत पर जताई खुशी
ईशान किशन ने पाकिस्तान के साथ राइवलरी के बारे में बात की. उन्होंने इसी बीच जीत का श्रेय टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी दिया. ईशान ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत vs पाकिस्तान मैच हमेशा खास होता है. हमें जीतना था, क्योंकि ये बहुत महत्वपूर्ण मैच था. उनके स्पिनर्स काफी अच्छे थे. हमें सिर्फ अच्छे शॉट खेलने की जरूरत थी. इस जीत से टूर्नामेंट में आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिला है. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैं जब बल्लेबाजी कर रहा था, तो शाहीन अफरीदी की गेंद उतनी हरकत नहीं कर रही थी. इसी बीच भारतीय टीम ने नई गेंद से बेहतरीन ओवर फेंके.'
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल
Ishan Kishan on Team India Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी भारतीय फैंस के लिए यादगार रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. मैच में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेली. कोलंबो की मुश्किल पिच पर ईशान ने शुरुआत से बड़े-बड़े शॉट खेले. इसी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बना पाई और पाकिस्तान को हार मिली. किशन को अपने तगड़े प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसके बाद ईशान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
बल्ले के बाद शब्दों से लगाई दहाड़!
ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने 40 गेंद में 192.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए. पारी में किशन ने 10 चौके और तीन छक्के जड़े. ईशान ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद अपने शब्दों से फैंस का दिल जीता. उन्होंने अपनी शानदार पारी पर कहा, ‘मुझे लगता है कि शुरू में बल्लेबाजी आसान नहीं थी. कभी-कभी खुद पर शॉट खेलते समय भरोसा करना चाहिए. मैं बॉल को देखता रहा और उसपर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश की. मैंने गेप में मारने का प्रयास किया. मेरे दिमाग में था कि हमें 160-170 रन बनाने होंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘ये जीत भारत के लिए…’, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, सुनकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची
भारत की एकतरफा जीत पर जताई खुशी
ईशान किशन ने पाकिस्तान के साथ राइवलरी के बारे में बात की. उन्होंने इसी बीच जीत का श्रेय टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी दिया. ईशान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत vs पाकिस्तान मैच हमेशा खास होता है. हमें जीतना था, क्योंकि ये बहुत महत्वपूर्ण मैच था. उनके स्पिनर्स काफी अच्छे थे. हमें सिर्फ अच्छे शॉट खेलने की जरूरत थी. इस जीत से टूर्नामेंट में आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिला है. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैं जब बल्लेबाजी कर रहा था, तो शाहीन अफरीदी की गेंद उतनी हरकत नहीं कर रही थी. इसी बीच भारतीय टीम ने नई गेंद से बेहतरीन ओवर फेंके.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल