BCCI Reaction on India Win: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में हरा दिया. कोलंबो में हुए इस मैच में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला. 61 रन से कप्तान सूर्यकुमार यादव की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई. पिछले दो-तीन हफ्तों में IND vs PAK मैच को लेकर खूब बवाल हुआ था. ऐसे में टीम इंडिया की पाक पर एकतरफा जीत ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया. भारत की इस जीत पर BCCI ने अब चुप्पी तोड़ी है.
BCCI मेंबर्स ने टीम इंडिया को दी बधाई
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. शांत रहकर टीम ने खेला. भारतीय टीम की तारीफ बनती है. अभी तक की सबसे बेहतर टीम रही.'
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला कमेंट भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ईशान किशन समेत पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बढ़त को 8-1 करने का ये क्या शानदार तरीका था. ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. गेंद से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया. पूरी टीम ने मिलकर प्रयास किया.'
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कप्तान सूर्या और टीम को बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा, 'कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के लिए बधाई. यह काफी बड़ी जीत है और 8-1 का अंतर यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट के पास कैसी क्वालिटी, गहराई और दबदबा बनाने की क्षमता है. यह टीम जिस तरह से अलग-अलग तरह की पिच के हिसाब से खुद को ढाल लेती है, वो तारीफ के लायक है.'
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल!
टीम इंडिया की जीत का कौन रहा हीरो?
15 फरवरी को पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के असली हीरो ईशान किशन रहे. कोलंबो की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा का अहम विकेट गंवाने के बाद संभलकर बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाए. उन्होंने 192.50 के स्ट्राइक रेट से 77 रन ठोके. टीम इंडिया 20 ओवर में 175 रन बना पाई. जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके और पाकिस्तान को 114 रन पर ही रोक दिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पहले बल्ले, फिर शब्दों से लगाई दहाड़! पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
BCCI Reaction on India Win: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में हरा दिया. कोलंबो में हुए इस मैच में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला. 61 रन से कप्तान सूर्यकुमार यादव की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई. पिछले दो-तीन हफ्तों में IND vs PAK मैच को लेकर खूब बवाल हुआ था. ऐसे में टीम इंडिया की पाक पर एकतरफा जीत ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया. भारत की इस जीत पर BCCI ने अब चुप्पी तोड़ी है.
BCCI मेंबर्स ने टीम इंडिया को दी बधाई
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. शांत रहकर टीम ने खेला. भारतीय टीम की तारीफ बनती है. अभी तक की सबसे बेहतर टीम रही.’
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला कमेंट भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ईशान किशन समेत पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बढ़त को 8-1 करने का ये क्या शानदार तरीका था. ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. गेंद से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया. पूरी टीम ने मिलकर प्रयास किया.’
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कप्तान सूर्या और टीम को बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा, ‘कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के लिए बधाई. यह काफी बड़ी जीत है और 8-1 का अंतर यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट के पास कैसी क्वालिटी, गहराई और दबदबा बनाने की क्षमता है. यह टीम जिस तरह से अलग-अलग तरह की पिच के हिसाब से खुद को ढाल लेती है, वो तारीफ के लायक है.’