हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

IND vs NZ Free LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया 2-0 से आगे है और तीसरा मैच जीतकर वह सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां देख पाएंगे.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच फ्री में देखा जा सकता है (Image: ANI)

IND vs NZ Free LIVE Streaming: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की T20I सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर अच्छा मोमेंटम हासिल कर लिया है. अब श्रृंखला पर कब्जा करने के लिए भारत को अगला T20I जीतना होगा. न्यूजीलैंड के पास सीरीज पर कब्जा करने के लिए लगातार तीन मैच जीतने के अलावा कोई चारा नहीं है. इसी वजह से तीसरा T20I मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

कब होगा IND vs NZ तीसरा T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. एक दिन के अंतराल पर लगातार दो मैच खेलने के बाद दोनों टीमों को दो दिन का आराम दिया गया है, जिस वजह से 24 अक्टूबर के बाद अब सीधे 27 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच अगला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले दो मैच क्राइस्टचर्च में खेले गए थे. अब तीसरा T20I मुकाबला वेलिंगटन में होगा. यह मुकाबला स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका नाम अब बदलकर हेनरी स्टेडियम कर दिया गया है.

विज्ञापन

कब शुरू होगा IND vs NZ मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला T20I मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम 8:00 बजे शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के टाइम जोन में काफी अंतर है. इसी वजह से यह मुकाबला भारत में दोपहर 12:30 बजे लाइव प्रसारित होगा.

कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में इस मैच की कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार शतक जड़कर रचा अनोखा इतिहास

फ्री में कैसे देखें IND vs NZ मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मुकाबला फ्री में भी देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध है. इसके लिए कोई मासिक शुल्क या रिचार्ज नहीं लगता है. फैंस डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर इस मैच का फ्री में आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs NZ, दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉन्वे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola