IND A vs NZ A: 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के विवादित फैसले पर उठाए सवाल

Devdutt Padikkal Missed Double Century: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में अनऑफिशियल टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूक गए और 199 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पडिक्कल अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए.

devdutt padikkal missed double century

देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूक गए (Image: Sony Liv Screengrab)

Devdutt Padikkal Missed Double Century: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से इस मैच का आयोजन किया जा रहा है. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने न्यूजीलैंड की मुश्किल पिच पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और दोहरा शतक जड़ने के करीब आ गए थे. हालांकि, महज एक रन से वह चूक गए.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूके

न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहली पारी में पडिक्कल अच्छे टच में नजर आए थे, लेकिन 32 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी पारी में इंडिया A पीछे थी और उन्होंने काफी जल्दी विकेट गंवा दिए थे. मुश्किल स्थिति में देवदत्त पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. पडिक्कल ने तेज गति से बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. इसके बाद भी RCB का ये स्टार बल्लेबाज नहीं रुका और उन्होंने बड़े शॉट्स लगाना जारी रखा.

विज्ञापन

पडिक्कल अपने दोहरे शतक से महज एक रन दूर थे. 89वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल ने गेंद ग्लान्स करने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे और कीपर के हाथ में गेंद गई. गेंदबाज जैक गिब्सन ने अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी. पडिक्कल की 248 गेंदों में 199 रनों की शानदार पारी का समापन हो गया. पडिक्कल ने अपनी इस पारी में 24 चौके और 3 छक्के जड़े. पडिक्कल अंपायर के फैसले से बेहद हैरान नजर आए और उन्होंने हाथ ऊपर करके सवाल पूछा. हालांकि, उन्होंने अंपायर के फैसले का सम्मान किया और चले गए. साफ तौर पर अंपायर का यह फैसला काफी विवादित रहा.

ये भी पढ़ें:- जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

शतक से चूके साई सुदर्शन

सिर्फ देवदत्त पडिक्कल ही नहीं, साई सुदर्शन की किस्मत भी खराब रही. साई हाल ही में चोट से ठीक हुए हैं और उन्होंने आते ही शानदार फॉर्म दिखाई. दूसरी पारी में सुदर्शन ने 184 गेंदों में 91 रन बनाए. अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 12 चौके जड़े. साई अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 62वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की छोटी गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में उन्होंने स्क्वायर लेग पर खड़े डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को कैच थमा दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहले पडिक्कल और सुदर्शन का फॉर्म में नजर आना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है. इंडिया A के लिए यश राठौड़ ने भी प्रभावित किया. पहली पारी में उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में वह 66 रन बनाने में सफल रहे. उन्होंने मैच में कुल 110 रन जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ