IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है.
हालांकि, न्यूजीलैंड ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है. टॉस हारने के बावजूद भारतीय टीम को राजकोट में भी जीत की खुशबू आनी लगी है. कैसे और क्यों वो आइए आपको समझाते हैं.
न्यूजीलैंड ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान पर अब तक कुल 4 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं. इन चारों में ही मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. यानी रनों का पीछा करते हुए अब तक कोई भी टीम इस ग्राउंड पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है.
हालांकि, इस आंकड़े के बावजूद न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है. कीवी टीम को सीरीज बराबर करने के लिए राजकोट के इतिहास को पलटना होगा.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: वनडे के नए ‘किंग’ बने विराट कोहली, धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, रोहित की बादशाहत हुई खत्म
प्लेइंग 11 में हुआ एक बदलाव
भारतीय टीम को ना चाहते हुए भी दूसरे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है. पहले एकदिवसीय मुकाबले में चोटिल होने की वजह से वॉशिंगटन सुंदर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. सुंदर की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है. टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. पहले वनडे में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से धूल चटाई थी. बल्लेबाजी में किंग कोहली का बल्ला खूब गरजा था और उन्होंने 93 रनों की दमदार पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines