IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है. इस सीरीज के लिए अब टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज पर नजर डाले तो अब टीम इंडिया में कई बदलाव नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इस दौरान युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भी किस्मत खुल गई है. उनकी लंबी समय के बाद वापसी हुई है.
जसप्रीत बुमराह
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में जगह नहीं मिली थी. उस समय बुमराह को भारतीय चयनकर्ताओं ने आराम दिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. बुमराह तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे.
आकाशदीप
तेज गेंदबाज आकाशदीप की भी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आकाशदीप टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. फिट होने के बाद आकाशदीप ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब उनकी टीम में वापसी हो गई है.
साई सुदर्शन
नंबर 3 के बल्लेबाज साई सुदर्शन की भी टीम इंडिया में वापसी हो गई है. सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिली थी. लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. अब सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम में वापसी हो गई है. सुदर्शन को फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह के लिए लड़ना होगा.
नीतीश कुमार रेड्डी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. टीम मैनेजमेंट फिलहाल रेड्डी का इस्तेमाल बहुत ही सोच समझकर कर रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को ऑलराउंडर की जरूरत है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने रेड्डी की मांग टेस्ट फॉर्मेट में भी की थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महिला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई
अंशुल कंबोज
उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी टेस्ट टीम में कमबैक का शानदार मौका मिला है. कंबोज ने पिछला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जिसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. अब कंबोज की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही वो मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम को दिलाई शानदार जीत
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारतीय गेंदबाजों के बचाव में उतरे मोर्ने मोर्कल
21 mins agoमुंबई इंडियंस के नए हेड कोच के लिए CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के लिए शुभमन गिल खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
59 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
2 hrs agoवनडे में जायसवाल की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं पर बरसे अश्विन
2 hrs agoटूटने से बचा सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 साल के खिलाड़ी ने मचाया बवाल
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से महेला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई
3 hrs agoमौके का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी, इंस्टा स्टोरी ने सभी का खींचा ध्यान
5 hrs agoक्रुणाल पांड्या बने भारत के कप्तान, हांगकांग सिक्सेस में मिली जिम्मेदारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines