टीम इंडिया में जगह पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया स्टोरी ने खींचा सबका ध्यान

Vaibhav Sooryavanshi Insta Story: वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले चार मैचों से सूर्यवंशी बाहर हैं. अब वैभव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सभी का ध्यान खींचा है.

vaibhav sooryavanshi insta story

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला है (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi Insta Story: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हैं. वह भारतीय T20I टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इस समय ओपनिंग कर रहे हैं. संजू सैमसन की जगह पर खतरा नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खेले चार में से 2 मैचों में अर्धशतक जड़कर अपनी जगह मजबूत कर ली. अब वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर सभी फैंस का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मौके का इंतजार

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर डाली. उन्होंने इसी बीच कैप्शन में लिखा, ‘Still Believing.’ वैभव सूर्यवंशी यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें अभी भी विश्वास है कि उन्हें मौका मिलेगा. वैभव का अब तक T20I करियर काफी शानदार रहा है, लेकिन टीम इंडिया में काफी प्रतियोगिता है. वैभव ओपनर हैं और अभी उनके लिए अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी की भी जगह लेना मुश्किल हो रहा है. इसी वजह से वैभव बाहर बैठे हैं और उन्हें अपने मौके का इंतजार है. स्टोरी के जरिए भी वैभव ने इस बात के संकेत दिए.

विज्ञापन

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

वैभव सूर्यवंशी का कैसा है T20I रिकॉर्ड?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप जीती और टीम इंडिया में जगह बनाई. सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. अब तक वह अपने T20I करियर में कुल 8 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 246 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.75 का रहा है और उन्होंने 186.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अपने T20I करियर में वैभव ने कुल 2 अर्धशतक जड़े हैं और वे 18 छक्के एवं 22 चौके लगा चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी. संजू सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे धकेलकर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया ने फिर से पुराने कॉम्बिनेशन के साथ उतरने का फैसला किया.

विज्ञापन

संजू सैमसन ने सीरीज में कुल 4 मैच खेले हैं और 38 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए हैं. संजू दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन रहा है. अभिषेक शर्मा ने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं. उनका औसत 34.75 का रहा है और वे एक अर्धशतक लगा चुके हैं. दोनों ही ओपनर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रन बनाए हैं. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ