करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती
Trendy Nose Rings: करवाचौथ के मौके पर अगर आप भी नथ खरीदने की सोच रही हैं तो यहां देखिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन. इन ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइन को देखकर आप भी नथ बनवा सकती हैं या रेडीमेड नथ खरीद सकती हैं.

Latest Nath Designs: करवाचौथ आने वाला है और करवाचौथ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में महिलाओं करवाचौथ पर नए कपड़े खरीदती हैं, एक्ससरीज लेती हैं, जूलरी लेती हैं और मेकअप का सामान खरीदती हैं. जूलरी में ही नथ आती है. नथ पूरे लुक को एन्हैंस कर देती है, लुक पर चार-चांद लगाती है और लुक को कंप्लीट भी करती है.
चेन वाली नथ
2 / 8एक चेन वाली नथ ली जा सकती है. एक चेन और बड़ी गोलाई वाली नथ देखने में खूबसूरत लगती है.
3 चेन वाली नथ
3 / 8आप चाहे तो छोटी लेकिन 3 चेन वाली नथ खरीद सकती हैं. अगर मेकअप और बाकी जूलरी लाइट है तो 3 चेन वाली नथ अच्छी लगती है.
गोल्डन ट्रेडिशनल नथ
4 / 8गोल्डन ट्रेडिशनल स्टाइल की नथ भी बेहद खूबसूरत दिखती है. आप अगर करवाचौथ पर विंटेज स्टाइल में तैयार हो रही हैं तो इस तरह की नथ आप पर बेहद खिलेगी.
चंद्र डिजाइन नथ
5 / 8चांद के डिजाइन वाली नथ भी बेहद खूबसूरत लगेगी. महाराष्ट्रियन लुक वाली इस नथ को कुन्दन की जूलरी के साथ स्टाइल किया जा सकता है.
महाराष्ट्रियन नथ
6 / 8अपने लुक को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए ऐसी महाराष्ट्रियन पहनी जा सकती है. इस तरह की नथ हर लुक को निखार देती है.
मिनिमल नथ
7 / 8अगर आप मिनिमल जूलरी कैरी करना चाहती हैं या मिनिमल नथ पहनना चाहती हैं तो इस तरह की नथ आप पर बेहद फबेगी. गोल्ड की इस साइज की नथ खासतौर से आप पर अच्छी लगेगी.
सिल्वर नथ
8 / 8अगर आप चांदी या डायमंड के गहने पहनकर करवाचौथ पर तैयार हो रही हैं तो इस सिल्वर नथ को भी पहन सकती हैं. सिल्वर नथ का साइज आप छोटा या बड़ा रख सकती हैं. यह भी पढ़ें -