IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महेला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई

MI-Mahela Jayawardene Parted Ways: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला किया है. महेला जयवर्धने और मुंबई इंडियंस ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है. MI ने आधिकारिक रूप से ऐलान करके फैंस को जानकारी दी.

hardik pandya mahela jaywardene

महेला जयवर्धने की मुंबई इंडियंस से विदाई हो गई है (Image: ANI)

MI-Mahela Jayawardene Parted Ways: IPL 2027 से पहले टीमें अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही हैं. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच बनाया है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में जहीर खान ने बतौर कोच एंट्री की है. अब IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने भी चौंकाने वाला फैसला किया है. MI ने आपसी सहमति से अनुभवी कोच महेला जयवर्धने को रिलीज कर दिया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही मुंबई इंडियंस अपने नए कोच का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस से महेला जयवर्धने की विदाई

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए महेला जयवर्धने की फ्रेंचाइजी से विदाई की खबर दी. महेला एक दशक से भी लंबे समय से MI के साथ थे और उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. महेला की टीम से विदाई पर नीता अंबानी ने कहा, ‘महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक योगदान दिया है. उनकी लीडरशिप, ईमानदारी और खेल के प्रति प्रेम हमारे लिए काफी मायने रखता है.’

विज्ञापन

नीता ने आगे कहा, ‘मुंबई इंडियंस के पूरे परिवार की ओर से मैं महेला को अपने शानदार योगदान और इतने सालों तक टीम की ओर प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं. हम हमेशा ही इस सफर और साथ में बनाई गई यादों का सम्मान करेंगे. महेला हमेशा ही हमारे परिवार का हिस्सा होंगे और हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं.’

विज्ञापन

महेला जयवर्धने का कैसा रहा सफर?

महेला जयवर्धने ने IPL 2017 में मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था. उन्होंने फ्रेंचाइजी में रिकी पोंटिंग की जगह ली थी. 2022 में वह इस भूमिका से हट गए और मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बन गए थे. 2025 में उन्होंने दोबारा हेड कोच के रूप में टीम में वापसी की और IPL 2026 उनका मुंबई इंडियंस के साथ आखिरी सीजन था.

महेला जयवर्धने के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने IPL 2017, IPL 2019 और IPL 2020 की ट्रॉफी जीती. वह साफ तौर पर मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कोच रहे हैं.

विज्ञापन

MI जल्द करेगा नए कोच का ऐलान

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस आने वाले हफ्तों में नए हेड कोच का ऐलान कर सकती है. इस समय मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट में नए कोच को लेकर बातचीत चल रही है और कुछ नामों पर चर्चा हुई है. कुछ समय में पता चल जाएगा कि अब MI की बागडोर किसके हाथ में होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ