IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे दोपहर में हेगले ओवल क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने 1 दिन पहले जमकर अभ्यास किया है. इस दौरान सभी की नजरें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के ऊपर थी. भुवी ने नेट सेशन के दौरान गेंदों को लहरा कर कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर का भरोसा जीत लिया.
स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किया शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 4 सालों के बाद कमबैक करने का मौका मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में भुवी का हो कमबैक हो गया है. लेकिन बारिश के कारण भुवनेश्वर गेंदबाजी करते हुए नहीं नजर आ सके. ऐसे में उन्हें खुद को साबित करने का मौका नहीं मिल पाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भुवी को वो चांस मिल सकता है. इस मुकाबले में भुवनेश्वर गेंदबाजी करते हुए नजर आए.
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इस मुकाबले की खास तैयारी कर रहे हैं. भुवी ने अभ्यास सत्र के दौरान लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने अपने स्विंग का जादू दिखाया और गेंद को अंदर और बाहर दोनों ही तरफ लहराया. जिसको देखकर नेट्स में मौजूद समय बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आए. भुवी ने कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर का भरोसा जीता है. जिसके कारण ही अब उनकी प्लेइंग 11 में जगह भी पूरी पक्की नजर आ रही है.
भुवनेश्वर कुमार के पास है बड़ा मौका
मैच विनर भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड की पिचों पर मदद मिल सकती है. जिसके कारण ही नई गेंद के साथ उनके ऊपर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाने वाला है. भुवनेश्वर कुमार को पावरप्ले के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो टी-20 टीम में उनकी जगह एक बार फिर से पक्की हो जाएगी. फिलहाल गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
अर्शदीप सिंह का भी खेलना पूरी तरह से पक्का नजर आ रहा है. हालांकि तीसरे तेज गेंदबाज के लिए फिलहाल मयंक यादव और प्रिंस यादव में से कोई एक खेलने वाला है. फिलहाल प्रिंस यादव इस रेस में थोड़ा का आगे नजर आ रहा है. भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव का इस्तेमाल कैसे कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर नजर आने वाले हैं. ये तीनों ही गेंदबाज डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें: प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा फैसला
संबंधित खबरें
क्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
32 mins agoमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया
45 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम इंडिया को क्या होगा फायदा?
46 mins agoWorld Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान
1 hr agoटेम्बा बावुमा ने तोड़ दिया मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
2 hrs agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
2 hrs agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines