रोजाना Walking सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं! 8 तरह के Cancer का खतरा भी हो सकता है कम
Physical Activity And Cancer Risk: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. CDC के अनुसार, फिजिकल एक्टिविटी करने की आदत 8 तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकती है, आइए जानते हैं इन कैंसरों का नाम और अन्य हेल्थ से जुड़े फायदे.
रोजाना की फिजिकल एक्टिविटी कितने तरह के कैंसरों का खतरा कम कर सकती है? (Image: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
WHO के अनुसार, 2024 में कैंसर से दुनियाभर में लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत हुई है.
शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से 8 प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो सकता है, जिनमें मूत्राशय, स्तन, कोलन और फेफड़ों के कैंसर शामिल हैं.
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) के अनुसार, शारीरिक गतिविधि हार्मोन के स्तर को कम करके और सूजन को नियंत्रित करके कैंसर के जोखिम को कम करती है.
WHO के आंकड़ों के अनुसार, हर साल 0 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 4 लाख बच्चों और वयस्कों में कैंसर का पता चलता है.
अच्छी सेहत के लिए फिजिकली एक्टिव रहना काफी जरूरी है, क्योंकि आज के वक्त में फिट और एक्टिव शरीर होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है. हालात अब ऐसे हो चले हैं कि थोड़ी से स्वाद, सुस्ती के कारण शरीर धीरे-धीरे सुस्त पड़ने लगता है और शरीर में कई गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती है, जिसे नजरअंदाज करना भविष्य में जानलेवा तक साबित हो जाती है. आपने चलने के कई फायदे सुने होंगे कि रोजाना चलने से वजन कंट्रोल में रहता है, दिल की सेहत बनी रहती है और शरीर एक्टिव रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना चलने की आदत कई तरह के कैंसरों का खतरा कम कर सकता है. आइए जानते हैं चलने की आदत किस-किस कैंसर के खतरे को कम कर सकता है और रोज की जिंदगी में इस आदत को अपनाने से क्या फायदा मिलेगा?
कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि दुनियाभर में बीमारियों के कारण मौतों में सबसे बड़ा हिस्सा इसी बीमारी का होता है, जो शरीर के किसी भी अंग में पैदा हो सकता है. इस बीमारी के होने की पता किसी को नहीं चल पाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण लगभग दिखाई ही नहीं देते हैं, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को दिखाई देता भी है, तो वह किसी आम समस्या से जोड़कर उसे नजरअंदाज कर देता है. यही कारण है कि ये बीमारी अपनी जड़ों को मजबूत करती रहती है और व्यक्ति को अंदर से खोखला करती रहती है. WHO के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में इस बीमारी के कारण दुनियाभर में करीब 1 करोड़ लोगों की मौत हुई, जोकि बहुत बड़ी संख्या है. नए मामलों में फेफड़ों, स्तन, कोलन और रेक्टम (बड़ी आंत), प्रोस्टेट, त्वचा और पेट के कैंसर सबसे आम रहे. आंकड़ों के अनुसार, हर साल 0 से 19 साल की उम्र के लगभग 4 लाख बच्चों और एडल्ट में कैंसर का पता चलता है, जोकि बताता है कि कैंसर सिर्फ बुजर्गों तक सीमित नहीं है.
विज्ञापन
शरीर में कैसे पैदा होता है कैंसर?
WHO के अनुसार. कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के लगभग किसी भी अंग या टिशू में पैदा हो सकता है और व्यक्ति को अपना शिकार बना सकता है. इस बीमारी में शरीर की कुछ असामान्य कोशिकाएं कंट्रोल से बाहर हो जाती है और अनियमित तरीके से बढ़ने लगती हैं. इतना ही नहीं, ये बढ़ती कोशिकाएं आसपास के हेल्दी टिश्यू को नुकसान पहुंचाने लगती है और कई बार ये कोशिकाएं (Cells) शरीर के दूसरे अंगों तक भी फैल जाती हैं, जिससे उन हिस्सों में भी बीमारी का खतरा बढ़ता जाता है. लंबे समय तक इस बीमारी का उस हिस्सों को प्रभावित करना धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेता है और इसके लंबे समय तक शरीर में रहने के कारण व्यक्ति की मौत तक हो सकती है. इसलिए जरूरी होता है कि इसके लक्षणों को समझा जाए और सही कदम उठाया जाए.
एक्टिव शरीर बीमारियों से करता बचाव
CDC के अनुसार, एक्टिव शरीर सेहत को बनाएं रखने में अहम भूमिका निभाती है, शरीर जितना ज्यादा एक्टिव रहता है, उतना ही गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है, जिसमें बीपी की समस्या, दिल की समस्या, कैंसर की बीमारी, मोटापे की समस्या और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार साबित हो सकता है. CDC के मुताबिक, चलने की आदत (फिजिकली एक्टिव) रहने से अच्छी नींद, तनाव कम होने और ब्लड प्रेशर की समस्या कम होने में मदद मिल सकती है.
विज्ञापन
कौन से कैंसर का खतरा हो सकता है कम?
रोजाना चलने की आदत सेहत के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन सिर्फ चलना काफी नहीं है, बल्कि साथ में अन्य एक्टिविटी करना भी जरूरी है. अगर आप फिजिकल एक्टिव रहते हैं, तो कुल 8 तरह के कैंसर का खतरा कम हो सकता है. इसमें;
ब्लैडर का कैंसर
स्तन का कैंसर
कोलन का कैंसर
एंडोमेट्रियम का कैंसर
एसोफेगस कैंसर
किडनी का कैंसर
फेफड़े का कैंसर
पेट का कैंसर
ये सभी कैंसर दुनियाभर में मौतों का एक बड़ा कारण हैं, WHO के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करोड़ों लोग अपनी जान गवा देते हैं. जिन लोगों में कैंसर का खतरा बना रहता है, उनको अक्सर डॉक्टर सलाह देते हैं कि जितना हो सके, अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल का सहारा ले. कैंसर का पता अगर शुरुआती स्टेज में चल जाए, तो इलाज काफी हद तक मुमकिन हो पाता है, लेकिन लंबे समय तक लक्षणों को नजरअंदाज कर देना स्थिति को बिगाड़ सकता है, जिससे जान पर बात आ सकती है.
विज्ञापन
फिजिकल एक्टिविटी कैसे कैंसर के खतरे को कम कर सकती है
National Cancer Institute के अनुसार, फिजिकल एक्टिविटी कैंसर के खतरे को कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है. सवाल उठता है कैसे, तो इसे लेकर NCI बताता है कि, ये;
एस्ट्रोजन जैसे सेक्स हार्मोन और ग्रोथ फैक्टर के स्तर को कम करता है, जिनका संबंध कैंसर के पनपने और बढ़ने से रहा है.
खून में इंसुलिन के बढ़े हउए स्तर को रोकना, जिसका संबंध कैंसर के पनपने और बढ़ने से है.
सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम करना
इम्यून सिस्टम के कामकाज में सुधार करना
पित्त अम्लों (बाइल एसिड्स) के मेटाबॉलिज्म में बदलाव लाना, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (पाचन नली) का इन संभावित कैंसरकारी पदार्थों (कार्सिनोजेन्स) से संपर्क कम हो सके
पाचन तंत्र से भोजन के गुजरने में लगने वाले समय को कम करना, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट का संभावित कैंसरकारी पदार्थों से संपर्क कम हो जाता है मोटापे को रोकने में मदद करना, जो कई तरह के कैंसर के लिए एक जोखिम कारण है
ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपको किसी तरह का असामान्य बदलाव दिखे, तो डॉक्टर से पहले जांच कराएं और उनके सुझाव व सलाह के अनुसार, चलें. किसी भी भारी एक्टिविटी को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.