IND vs NZ: पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजरें, खुद को करना चाहेंगे साबित

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज कुछ खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. इन खिलाड़ियों को मौका तो मिला है, लेकिन उसके साथ ही संदेह की नजर से देखा जा रहा है. जिसमें फिलहाल 5 नाम नजर आ रहे हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ करना होगा धमाल (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही कई स्टार खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है. भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिल रहा है. वहीं नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी मैनेजमेंट लगातार भरोसा जा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों को खुद को साबित करना होगा. इन खिलाड़ियों के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज एक मौके की तरह होने वाली है. ये 5 मैच इन खिलाड़ियों के करियर के लिए अहम है. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल के समय में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. पिछली सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 1 ही अच्छी पारी खेली थी. अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करके वैभव सूर्यवंशी को चांस दिया जा सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 3 / 6

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. ऐसे में उनके ऊपर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है. अगर भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो उनके ऊपर भी दोबारा बाहर होने की तलवार लटकने लगेगी. भुवी के लिए ये सीरीज करो या मरो वाली होगी.  (Pic Credit- ANI) 

शिवम दुबे

शिवम दुबे 4 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे भी फिलहाल दबाव में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाल के समय में अपनी गेंदबाजी से बहुत ज्यादा निराश किया है. अब न्यूजीलैंड के दौरे पर वो गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे वो दोबारा कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर का भरोसा जीत सके.  (Pic Credit- Shivam Dube Instagram) 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. बीच-बीच में वो अच्छी पारियां खेल रहे हैं. लेकिन निरंतरता की कमी उनमें नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही वो दबाव में भी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वो लगातार अच्छी पारियां खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे और अपने आलोचकों का भी मुंह बंद करना चाहेंगे.   (Pic Credit- ANI) 

नमन धीर

नमन धीर6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर भी इसी टेस्ट से गुजरने वाले हैं. नमन धीर ने खुद को भारतीय सरजमीं पर साबित किया है. एक ऑलराउंडर के रूप में अब नमन को विदेशी सरजमीं पर भी साबित करना होगा. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में नमन को न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. ऐसे करने पर वो अपनी जगह टीम में पक्की कर लेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन