World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान, रख दी दो बड़ी शर्तें

Rohit Sharma-Virat Kohli: बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन का उनकी उम्र नहीं, बल्कि उनके फिटनेस और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

Rohit Sharma-Virat Kohli

रोहित-विराट का चयन फिटनेस और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा (PIC Credit - ANI)

Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह सवाल काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले कुछ समय में रोहित-विराट के भविष्य को लेकर कई अटकलें सामने आ चुकी हैं, लेकिन दोनों अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं और वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं.

विज्ञापन

इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. मन्हास ने कहा है कि इन दोनों दिग्गजों का चयन उम्र देखकर नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होगा.

विज्ञापन

रोहित-विराट के चयन को लेकर क्या बोले BCCI अध्यक्ष?

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 अक्टूबर और नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा. BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने संकेत दिया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों का चयन का फैसला उनके फिटनेस और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. दोनों बल्लेबाजों की दावेदारी उनके प्रदर्शन परनिर्भर करती है. उनकी उम्र कोई बाधा नहीं बनेगी.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI अध्यक्ष ने स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मेरे नजरिए से चयन का आधार निश्चित रूप से फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए, उम्र नहीं. अगर कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीत रहा है तो हमारा ध्यान सिर्फ इसी आधार पर होना चाहिए.” गौरतलब है कि अप्रैल 2027 में रोहित की उम्र 40 साल की हो जाएगी, जबकि कोहली वर्ल्ड कप के दौरान 38 साल के रहेंगे.

विज्ञापन
https://x.com/ImTanujSingh/status/2109875262095864140

शुभमन गिल को मिलेगा सीनियर खिलाड़ियों का फायदा

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. 2023 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था. रोहित ने अपने करियर में अभी तक वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है, जबकि कोहली 2011 की विजेता टीम का हिस्सा था. अब रोहित-विराट आगामी वर्ल्ड कप में अपने अनुभव से भारत को सफलता दिलाना चाहेंगे. मन्हास ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों के होने से कप्तान शुभमन गिल को फायदा मिलेगा.

उन्होंने कहा, “शुभमन गिल भारत की कप्तानी करने के अलावा पिछले 2-3 साल से गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान भी हैं. मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप अभियान शुरू करते समय उनका यह अनुभव काफी काम आएगा. विराट, हार्दिक पांड्या और रोहित के टीम में होने से उन्हें मदद मिलेगी. इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी हैं जो गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. पूरी बात जिम्मेदारियों को बांटने की है. यह देखना दिलचस्प होगा कि चीजें किस तरह आगे बढ़ती हैं. हालांकि, गिल शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि अनुभवी खिलाड़ियों का उनके आसपास होना उनके लिए फायदेमंद साबित होगा.”

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर धमाल मचाते नजर आएंगे रोहित-विराट

टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी हैं और अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह वनडे सीरीज 4 से 15 नवंबर तक चलेगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते नजर आएंगे. बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी हैं. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है.

विज्ञापन

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नमन धीर, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ