IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी इस न्यूजीलैंड दौरे के दौरान रहने वाली है. इस बीच रिपोर्ट आ रही है कि शुभमन गिल 2 वनडे मैच नहीं खेलने का फैसला कर सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर वनडे टीम की भी कप्तानी संभाल सकते हैं.
श्रेयस अय्यर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया अपना आखिरी वनडे मैच 15 नवंबर को खेलने वाली है. जिसके बाद पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से खेला जाएगा. ऐसे में इन दोनों मुकाबलों के अंदर सिर्फ 4 ही दिनों का अंतर है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इस कारण से कप्तान शुभमन गिल बड़ी चिंता में है. अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से नहीं जीत पाती है, तो उनका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूट जाएगा. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की अच्छी तैयारी चाहते हैं.
खबरों के मुताबिक इस कारण से शुभमन गिल नवंबर 10 को तीसरा वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर देंगे. वहीं उनकी जगह टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है. सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं उनके साथ कुछ और खिलाड़ी भी आखिरी 2 टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके अलावा टेस्ट टीम के वो खिलाड़ी वो वनडे का हिस्सा नहीं हैं, वो काफी पहले न्यूजीलैंड पहुंचकर तैयारी शुरू कर सकते हैं.
2 ग्रुप में बंट सकता है कोचिंग स्टाफ
इस नई रिपोर्ट की मानें तो हेड कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और फील्डिंग कोच सुभादीप में से 2 वनडे टीम के साथ रुकेंगे. वहीं बाकी के 2 कोच टेस्ट टीम को तैयारी कराने जा सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव वनडे के साथ ही साथ टेस्ट में भी खेलते हैं.
ये भी पढ़ें: 1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका
इन खिलाड़ियों में से कुछ नाम भी आखिरी 2 वनडे मैच नहीं खेलेंगे. जिसके कारण ही टीम में भी बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि अब देखना ये है कि जब टीम इंडिया का सिलेक्शन होगा, तो क्या आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए अलग टीम का ऐलान होगा? आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की असली तैयारी इस 5 मैचों की वनडे सीरीज से ही शुरू होने वाली है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एशियन गेम्स 2026 में नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines