IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराया। रायपुर में खेले गए इस मैच में हर खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वनडे में 208 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने भी 40 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने गिल को निकनेन दिया है।
सुनील गावस्कर ने 23 साल के शुभमन गिल को “स्मूथमैन गिल” कहा है। आपको बता दें कि गिल टॉप ऑर्डर में बड़ी स्मूथ बल्लेबाजी करते हैं। मैच के बाद सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर शुभमन गिल के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि “मैंने आपको एक नया निकनेम दिया है, स्मूथमैन गिल। मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे।” सुनील गावस्कर की ये बात सुनकर गिल मुस्कुराए और कहा कि “मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है, सर।”
और पढ़िए –BBL 2023: सटीक लाइन…रफ्तार का कहर… Riley Meredith ने उड़ा दी बल्लेबाज की गिल्लियां
गिल ने खेली खूबसूरत पारी
109 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने तेज अर्धशतक और शुभमन गिल ने नजाकत के साथ 40 रन बनाए थे। गिल ने 53 गेंद का सामना किया और 6 खूबसूरत चौके लगाए। वह अंत तक खड़े रहे और टीम को जिताकर ही मैदान से वापस लौटे। इससे पहले उन्होंने पहले मैच में 208 रन बनाए। जिसमें 19 चौके और 9 खूबसूरत छक्के लगाए थे।
शानदार फॉर्म में हैं शुभम गिल
आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल इस समय टीम शानदार फॉर्म में हैं और बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं। 23 वर्षीय शुभमन वनडे दोहरा शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बने। उन्होंने पहले वनडे में 208 जबकि दूसरे मैच में 40 रन बनाए थे।
और पढ़िए –IND vs NZ: पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान, ICC ने कर दी बड़ी कार्रवाई
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रायपुर में खेला गया था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में ही 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines