BBL 2023: सटीक लाइन...रफ्तार का कहर... Riley Meredith ने उड़ा दी बल्लेबाज की गिल्लियां
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2023 Riley Meredith to Josh Brown Out clean bowled
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2023 Riley Meredith to Josh Brown Out clean bowled
BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में आज ब्रिसबेन हीट बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच बिग बैश लीग का 49वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जबकि टॉस हारने वाली ब्रिसबेन हीट पहले बल्लेबाजी कर रही है।
ब्रिसबेन हीट को शुरुआत में ही तेज गेंदबाज Riley Meredith ने Josh Brown ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सटीक लाइन और तेज रफ्तार वाली यॉर्क गेंद से बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया है। जैसे ही गेंद ने गिल्लियां उड़ाईं तो बल्लेबाज हैरान रह गया, उसे यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर गेंद कब स्टंप में घुस गई।
Riley Meredith yorker victim No.79842 🔥#BBL12 pic.twitter.com/iiXCOqzvP6
— KFC Big Bash League (@BBL) January 20, 2023
Josh Brown ने अपनी टीम के लिए इस मैच में 1 भी रन नहीं बनाया। आउट होने से पहले उन्होंने 3 डॉट गेंद खेली थीं, और चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए।
अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने 7 ओवर का खेल होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्नस लाबुशेन 16, जबकि मैट रेनशॉ 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
होबार्ट हरिकेन्स प्लेइंग इलेवन- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, मैथ्यू वेड (w/c), टिम डेविड, डी आर्सी शॉर्ट, मिशेल ओवेन, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ
ब्रिस्बेन हीट प्लेइंग इलेवन- जोश ब्राउन, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), मारनस लाबुस्चगने, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), जेम्स बाजले, माइकल नेसर, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: