IND vs NZ: पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान, ICC ने कर दी बड़ी कार्रवाई
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 1st ODI
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 1st ODI
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। हैदराबाद में खेला गया यह मैच अंतिम ओवर तक गया था। सांस रोक देने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, जिन्हें शार्दूल ठाकुर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और जीत भारत के पाले में आ गई। इस जीत के बावजूद आईसीसी ने भारतीय टीम को एक बड़ा झटका दिया है। टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति को लेकर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
दरअसल हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम नियमित समय पर अपने ओवर्स खत्म नहीं कर पाई। मैच रेफरी के. अमीरत और आईसीसी एलिट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने भारत को दोषी करार दिया। जिसके चलते टीम के खिलाड़ियों पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार प्रत्येक ओवर के लिए 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारतीय टीम ने 3 ओवर लेट डाले थे जिसके चलते हर खिलाड़ी को 60 प्रतिशत मैच फीस देनी पड़ी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने इस गलती को मान लिया है।
और पढ़िए – T20 क्रिकेट में तमीम इकबाल का हाहाकार, तोड़ डाला ब्रैड हॉग-एबी डिविलियर्स और शिखर धवन का रिकॉर्ड
https://twitter.com/ICC/status/1616335244310847488
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 350 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में कीवी टीम 337 रन ही बना सकी। माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की अद्भुत पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस मैच के हीरो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। जिन्होंने 208 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 145 गेंद में दोहरा शतक ठोका। उन्होंने 9 छक्के और 19 चौके लगाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: