Fans Angry Shreyas Iyer Ignored: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया 2-0 से सीरीज में आगे है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में जगह मिली है, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया. 15 सदस्यी स्क्वाड में सिर्फ श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें चांस नहीं मिला. उन्हें छोड़ अन्य सभी 14 खिलाड़ी सीरीज खेल चुके हैं. तिलक वर्मा चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर को चांस नहीं मिलेगा. फैंस इसी वजह से टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर गुस्सा हैं.
श्रेयस अय्यर के इग्नोर होने पर फैंस में गुस्सा
श्रेयस अय्यर की लंबे समय बाद टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में वापसी हुई थी. तिलक वर्मा के शुरुआती तीन टी20 से बाहर होने के कारण अय्यर रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे. अय्यर के पास गुवाहाटी में खेलने का आखिरी मौका था लेकिन उन्हें नहीं चुना गया. इसी कारण फैंस सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं. नीचे कुछ रिएक्शन दिए गए हैं:
‘वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया? ये टी20 मैच है. आपको सिर्फ 4 ओवर डालने होते हैं. रवि बिश्नोई के अचानक से खेलने का क्या अर्थ है, जब वो वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा तक नहीं हैं? ऐसे में तो श्रेयस अय्यर भी एक मैच के हकदार हैं.’
‘अगर रवि बिश्नोई वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं होकर भी खेल सकते हैं, तो फिर श्रेयस अय्यर क्यों नहीं?’
‘टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ आगे जाना चाहती है? क्या हम वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह के साथ नहीं जा रहे? इन खिलाड़ियों को खेलने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने दीजिए.’
ये भी पढ़ें:- ‘एमएस धोनी नंबर 3 पर खेलेंगे…’ IPL 2026 से पहले पूर्व CSK प्लेयर का चौंकाने वाला दावा, नए रोल में मचाएंगे तबाही!
‘श्रेयस अय्यर क्यों नहीं खेल रहे हैं? उन्हें बिना मौके दिए ही स्क्वाड से बाहर कर दिया जाएगा.’
‘श्रेयस अय्यर को क्यों सिलेक्ट किया गया, अगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलने वाला था. 15 सदस्यों में से उन्हें छोड़कर हर किसी को खेलने का मौका मिला.’
तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (c), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines