'एमएस धोनी नंबर 3 पर खेलेंगे...' IPL 2026 से पहले पूर्व CSK प्लेयर का चौंकाने वाला दावा, नए रोल में मचाएंगे तबाही!

MS Dhoni: एमएस धोनी को IPL 2026 में खेलते हुए देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. धोनी ने तैयारी शुरू कर दी है और इसी का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था. CSK के पूर्व खिलाड़ी ने इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि धोनी IPL 2026 में शायद नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

MS Dhoni

एमएस धोनी को लेकर बड़ा दावा

विज्ञापन

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से होने वाली है. एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और सिर्फ IPL खेलते हुए नजर आते हैं. CSK फैंस पूरे साल उन्हें देखने का इंतजार करते हैं. हालांकि, धोनी ने पिछले कुछ साल में एकदम नीचले क्रम में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलते हुए देखना चाहते हैं. IPL 2026 से पहले अब CSK के पूर्व प्लेयर आर अश्विन ने चौंकाने वाला दावा किया है.

‘एमएस धोनी मोटिवेट हो गए हैं’

एक वीडियो सामने आया है, जहां 44 साल के धोनी ने IPL के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. इसी पर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात की. उन्हें धोनी की तैयारी देखकर महसूस हो रहा है कि वो IPL 2026 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. अश्विन ने कहा, ‘लग रहा है कि एमएस धोनी खेलने के तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने अभी से अभ्यास शुरू कर दिया है. वो एकदम फिट नजर आ रहे हैं. कई लोग बोल रहे थे कि वो प्लेइंग 11 में नहीं होंगे और उनका आखिरी सीजन रहेगा.’

विज्ञापन

अश्विन ने आगे कहा, ‘अब ऐसा महसूस हो रहा है कि वो इमरान ताहिर को देखकर मोटिवेट हो गए हैं. उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो नंबर 9 पर बल्लेबाज करेंगे. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो नंबर 3 पर खेलेंगे और जिस तरह से वो अभ्यास कर रहे हैं, लग रहा है कि पावरप्ले में वो आक्रमकता दिखाएंगे.’

CSK की बल्लेबाजी को रोकना होगा मुश्किल!

आर अश्विन ने इसी बीच धोनी के अलावा CSK के बल्लेबाजी क्रम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उनके पास शानदार बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर शामिल हैं. अगर आप आखिरी दो का कम अनुभव हटा दें, तो मेरा सवाल यही होगा कि आप इस बल्लेबाजी लाइनअप को कैसे रोकेंगे. CSK को 200 तक रोकना भी मुश्किल होगा. जेमी ओवरटन भी रन बना रहे हैं. कॉम्बिनेशन और मोमेंटम सही रहा, तो फिर ये बल्लेबाजी लाइनअप कमाल कर देगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ