हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ Final Highlights: न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 96 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

India vs New Zealand Final Highlights: टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन
India vs New Zealand T20 world Cup 2026 Final

Live Updates

22:47 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: टीम इंडिया ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही भारत लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी भारत ने 256 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

22:43 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना नौवां विकेट भी गंवा दिया. बुमराह ने कप्तान मिचेल सेंटनर को चलता कर दिया है. उन्होंने 43 रन की पारी खेली.

22:32 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: बुमराह ने न्यूजीलैंड को दिए लगातार 2 झटके

16वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को लगातार 2 झटके दिए. बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स नीशम को बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर मैट हेनरी को भी पवेलियन भेज दिया. न्यूजीलैंड ने 141 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया है. 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 143/8 है.

22:21 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में बनाए 134 रन

फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 14 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल सैंटनर 34 रन और जेम्स नीशम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 36 गेंदों पर 122 रनों की जरूरत है.

22:13 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया. मिचेल ने 11 गेंदों पर 17 रन बनाए.

22:01 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

11वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया. इस ओवर में डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह की गेंदों पर दो छक्के लगाए. 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 103 रन है.

21:58 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 85 रन

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल सैंटनर 11 रन और डेरिल मिचेल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 60 गेंदों पर 171 रन और बनाने हैं.

21:50 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

8वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट के रूप में 5वां झटका लगा. सिफर्ट 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 72 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

21:47 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

8वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया. चैपमैन सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 72 रन है.

21:39 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 52 रन

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले के 6 ओवर में 52 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवा भी दिए हैं. फिलहाल टिम सीफर्ट 35 रन और मार्क चैपमन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:32 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर न्यूजीलैंड को ग्लेन फिलिप्स के रूप में तीसरा झटका लगा. फिलिप्स सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन है.

21:24 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

चौथे ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिल गई. जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. रचिन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए.

21:21 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहली सफलता मिली. अक्षर पटेल ने फिन एलन को आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया. एलन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है.

21:11 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: शिवम दुबे ने छोड़ा कैच

पहले ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को फिन एलन के रूप में पहली सफलता मिल सकती थी, लेकिन शिवम दुबे ने कैच छोड़ दिया. तब एलन ने खाता भी नहीं खोला था. एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान 4 रन है.

21:06 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

20:47 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत ने दिया 256 रनों का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा. संजू ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, जबकि ईशान ने 54 और अभिषेक ने 52 रन की पारी खेली. इनके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे सिर्फ 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया.

20:37 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवां झटका लगा. हार्दिक 18 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए. 226 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

20:24 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत को लगे लगातार 2 झटके

16वें ओवर की 5वीं और आखिरी गेंद पर भारत को लगातार दो झटके लगे. जेम्स नीशम ने पहले ईशान किशन को आउट किया और फिर अगली गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया. ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 204 रन है.

20:18 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

16वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा. सैमसन 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर जेम्स नीशम की गेंद पर आउट हो गए. भारत ने 203 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.

20:15 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक

फाइनल में ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगा दिया है. ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इसी के साथ भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 203 रन है.

20:09 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 191 रन

फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 ओवर में एक विकेट पर 191 रन बना लिए हैं. रचिन रवींद्र के इस ओवर में संजू सैमसन ने लगातार तीन छक्के जड़े और कुल 20 रन बटोर लिए. फिलहाल संजू सैमसन 88 रन और ईशान किशन 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:57 (IST) 08 Mar 2026

IND VS NZ Final Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

सुपर-8 और सेमीफाइनल के बाद अब फाइनल में संजू सैमसन ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है. संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, ईशान किशन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:54 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 127 रन

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 48 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:51 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7.2 ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 110 रन है.

19:43 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

7वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक 20 गेंदों पर 52 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रचिन रवींद्र ने अपनी पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. नए बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन आए हैं.

19:37 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत ने पावरप्ले में कूटे 92 रन

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 92 रन ठोक दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. फिलहाल अभिषेक शर्मा 51 रन और संजू सैमसन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:35 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े.

19:32 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: अभिषेक और संजू मचा रहे धमाल

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का धुआंधार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. अभिषेक ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन ठोक दिए. वहीं संजू सैमसन ने 17 गेंदों में 33 रन बना लिए हैं. भारत ने पहले 5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 72 रन बना लिए हैं.

19:23 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है. 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 52 रन है. फिलहाल संजू सैमसन 24 और अभिषेक शर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:18 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत की दमदार शुरुआत

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 14 और अभिषेक शर्मा 12 रन की पारी खेल रहे हैं.

19:14 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: संजू सैमसन ने छक्का मारकर खोला खाता

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहला ओवर फेंका, जिसमें पहली चार गेंदें बिना रन के रही. पांचवीं गेंद पर संजू ने छक्का जड़ा और भारत का साथ-साथ अपना स्कोर भी खोला. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया, जिससे पहले ओवर में कुल 7 रन बने.

19:03 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हेनरी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

18:47 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है. न्यूजीलैंड ने कोल मैककॉन्ची की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया है. वहीं, टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है.

18:39 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

18:39 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

18:37 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:16 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: रिकी मार्टिन बिखेर रहे जलवा

फाइनल से पहले अहमदाबाद के मैदान पर क्लोजिंग सेरेमनी जारी है. फिलहाल प्यूर्टो रिकान सिंगर रिकी मार्टिन अपना जलवा बिखेर रहे हैं.

18:05 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: अहमदाबाद में शुरू हुई क्लोजिंग सेरेमनी

फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है. बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर सुखबीर परफॉर्म कर रहे हैं.

17:59 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: फाइनल में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारत बतौर मेजबान टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हराया है, जिसे आज तोड़ने का भी मौका है.

17:32 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: फाइनल के लिए स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी पहले ही यहां आकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है.

17:15 (IST) 08 Mar 2026

IND vs NZ Final Live Score: फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम फाइनल में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने वाली है. कप्तान सूर्या उसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल की थी.

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव? सामने आया बड़ा अपडेट

16:51 (IST) 08 Mar 2026

क्लोजिंग सेरेमनी में उतरेंगे सितारे

टी20 विश्व कप 2026 की क्लेजिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे उतरेंगे. दो बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और ग्लोबल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन फाइनल मुकाबले से पहले परफॉर्म करेंगे। इसी के साथ मशहूर फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह भी अपनी परफॉर्मेस में महपिल लूटेंगे.

16:43 (IST) 08 Mar 2026

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड आंकड़े

भारत के सामने टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. टीम ने भारत के खिलाफ खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है.

16:22 (IST) 08 Mar 2026

किस पिच पर होगा फाइनल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल का मुकाबला फ्रेश पिच पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में इस पिच पर केवल एक ही मैच खेला गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये पिच सेंटर की होगी. इसी के साथ इस ये पिच काली और लाल मिट्टी दोनों को मिलाकर तैयार की गई है.

15:59 (IST) 08 Mar 2026

क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी जारी

अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले एक मेगा क्लोजिंग सेरेमनी का आयेजन किया जा रहा है, जिसमें कई बड़े सितारे परफॉर्मेंस देंगे.

15:46 (IST) 08 Mar 2026

फाइनल को लेकर क्या बोले पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे फाइनल मैच को लेकर कहां, “होम टीम को हमेशा हराना मुश्किल होता है लेकिन न्यूजीलैंड एक बेहतरीन टीम है. मैं जरूर ये फाइनल मुकाबला देखूंगा.”

15:28 (IST) 08 Mar 2026

फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे धोनी

टीम इंडिया के टाइटल विनिंग कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल देखने के लिए अहमदाबद पहुंच चुके हैं. इससे पहले वो वानखेड़े में सेमीफाइनल देखने भी पहुंचे थे.

15:22 (IST) 08 Mar 2026

फैंस का पहुंचना हुआ शुरू

फाइनल मुकाबले के लिए फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अभी से ही दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम के बाहर पहुंच चुके हैं. इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं.

15:13 (IST) 08 Mar 2026

दिलीप वेंगसरकर ने क्या कहा

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने इस मैच को लेकर कहा, “ये कहना बहुत मुश्किल होगा कि कौन सी टीम जीत हासिल करेगी. मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया जीत हासिल करेगी. खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं. मैदान पर आपके ऊपर बहुत दबाव होता है, उम्मीद करता हूं कि उनका फॉर्म लौट आए. पहले 6 ओवर काफी जरूरी होंगे.”

14:47 (IST) 08 Mar 2026

अयोध्या में भारत की जीत के लिए पूजा

रामनगरी अयोध्या में भी टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा की गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है. भारत का झंडा और खिलाड़ियों की तस्वीर हाथ में लिए साधु-संत भारतीय टीम के लिए कामना कर रहे हैं.

14:34 (IST) 08 Mar 2026

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले को लेकर तैयारियां पुख्ता कर ली गई है. हर तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जमीनी सुरक्षा से लेकर ड्रोन तक स्टेडियम में तैनात हैं. इसी के साथ लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं.

14:31 (IST) 08 Mar 2026

न्यूजीलैंड ने भी भरी हुंकार

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में वाली न्यूजीलैंड की टीम भी इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया गया है.

14:21 (IST) 08 Mar 2026

टीम इंडिया की फाइनल तक की जर्नी

बीसीसीआई की तरफ से इस विश्व कप में टीम इंडिया की जर्नी शेयर की गई है.

14:07 (IST) 08 Mar 2026

खेल मंत्री ने किया बड़ा दावा

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने फाइनल के मैच से पहले कहा कि “टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

13:51 (IST) 08 Mar 2026

गंगा घाट पर हुई आरती

पूरे भारत में इस फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह बना हुआ है. वाराणसी के गंगा घाट पर भारतीय फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए आरती की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

13:47 (IST) 08 Mar 2026

मैच से पहले क्या बोले जय शाह

आईसीसी की चेयरमैन जय शाह ने इस मैच से पहले दोनों टीमों को गुड लक कहा और इस टूर्नामेंट को शानदार और यादगार बताया. ये मुकाबला शान 7 बजे शुरू होगा.

13:44 (IST) 08 Mar 2026

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

13:33 (IST) 08 Mar 2026

भारत की संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

13:32 (IST) 08 Mar 2026

फाइनल को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने के लिए फैंस पहुंचने लगे हैं. लोगों ने अपने होटलों को एडवांस में छोड़ दिया है और मैदान की तरफ निकल चुके हैं. लोगों में इस मैच में को लेकर क्रेज देखने लायक है.

13:30 (IST) 08 Mar 2026

फाइनल पर बोले विराट कोहली के कोच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल पर विराट कोहली के कोच का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, "भारत की टीम को देखते हुए लग रहा है कि इस बार का विश्व कप हमारा ही होगा. टीम इंडिया इस मैच को जरूर जीतेंगे. बल्लेबाजों से मुझे काफी उम्मीदें हैं."

IND vs NZ Final, T20 World Cup Up 2026 Highlights: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में ही सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड के लिए से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उनके अलावा अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला. इन सभी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने फाइनल में बड़ी जीत दर्ज की.

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली. संजू ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, जबकि ईशान ने 54 रन और अभिषेक ने 52 रन की पारी खेली. इनके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 18 रन और अंत में शिवम दुबे सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 26 रन ठोक दिए. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने 3 विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola