हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: विश्व कप में खामोश है शुभमन गिल का बल्ला, फैंस ने ICC रैंकिंग पर ही उठा दिए सवाल

IND vs ENG: शुभमन गिल का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ भी खामोश रहा है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

विज्ञापन
शुभमन गिल।

IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल इस विश्व कप अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। गिल शुरुआती दो मुकाबले में प्लेइंग इलेवन के हिस्सा नहीं थे, फिर गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की, लेकिन अभी तक एक भी मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। शुभमन गिल आज भी इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप हो गए हैं। उन्होंने आज भी सिर्फ 9 रन ही बनाए हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। गिल की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

एक भी मैच में नहीं दिखा है गिल का कमाल

शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप डेब्यू मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 11 गेंद में 16 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद में 55 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया था। गिल ने विश्व कप का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, इस मैच में उन्होंने 26 गेंद में 31 रन बनाए थे। इसके बाद आज भी शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: रोहित ने जड़ा अर्धशतक, मुश्किल परिस्थिति में पारी को संभाला, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गिल

शुभमन गिल आईसीसी वनडे क्रिकेट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। रैंकिंग अच्छा होने के बाद भी शुभमन गिल और बाबर आजम का बल्ला अभी तक शांत रहा है। फैंस उनसे अच्छे स्कोर की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन गिल ने फैंस को अभी तक सिर्फ निराश करने का काम किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गिल को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola