IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के अंत में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को जल्दी ड्रॉ कराने का ऑफर दिया था। जिसे दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने ठुकरा दिया। जिसके बाद तो स्टोक्स और उनकी टीम बहुत गुस्से में नजर आई। जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत इंग्लिश टीम की आलोचना कर रहा है। इस लिस्ट में अब पूर्व भारतीय सुपरस्टार रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल हो गया है। अश्विन स्टोक्स के दोगलेपन पर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
बेन स्टोक्स पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के मना करने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे थे। जिसके बारे में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, क्या आपने दोहरे मापदंड वाला शब्द सुना है? उन्होंने पूरे दिन आपके गेंदबाजों को खेलने दिया, आपको बल्लेबाजी के लिए मजबूर किया और अचानक जब वे शतक के करीब पहुँच गए, तो आप मैदान छोड़कर चले जाना चाहते हैं? उन्हें ऐसा क्यों करना चाहिए?’
अश्विन ने खोल दी स्टोक्स की पोल
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की पोल खोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘आप पूछते हैं, ‘क्या आप हैरी के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं?’ ब्रुक नहीं, भाई उसे शतक बनाना ही होगा। किसी भी गेंदबाज़ को ले आओ – उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। ब्रूक को लाना तुम्हारा फैसला था, हमारा नहीं! इसके दो कारण थे – पहला, आप अपने गेंदबाजों को थकाना नहीं चाहते थे। ठीक है। दूसरा, आप निराश थे, और आपने सोचा कि ‘अगर मैं खुश नहीं हूँ, तो आपको भी नहीं होना चाहिए।’ क्रिकेट ऐसे नहीं चलता। ये टेस्ट रन हैं। शतक अर्जित किया जाता है, उपहार में नहीं मिलता। वाशिंगटन इसके हकदार थे। जडेजा भी इसके हकदार थे। बस।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कोच गंभीर के वो ‘मैजिकल’ शब्द, जो बन गए वॉशिंगटन सुंदर के लिए वरदान! खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines