IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने स्टोक्स ने अब मैनचेस्टर टेस्ट मैच में गेंद के साथ साथ 5 विकेट हॉल लिया। जिसके बाद बल्ले से भी उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही स्टोक्स ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। स्टोक्स की धमाकेदार पारी के दम पर ही इंग्लिश टीम मुकाबले में बहुत आगे निकल गई है।
बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास
मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करके शतक जड़ा। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में लगभग 3 सालों के बाद शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने लगभग 8 सालों के बाद टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल भी लिया था। इस मुकाबले में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड स्टोक्स ने बना दिए हैं। बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट के एक मुकाबले में शतक और 5 विकेट हॉल लेने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं खिलाड़ी के तौर पर ऐसा करने वाले चौथे हैं। उनसे पहले इयान बॉथम, गस एटकिंसन और टोनी ग्रेग ने यह कारनामा किया था। बतौर कप्तान ऐसा कारनामा करने वाले वो पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेनिस एटकिंसन, गैरी सोबर्स, मुश्ताक मोहम्मद, इमरान खान ने एक मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने के बाद शतक भी जड़ा था।
चौथे टेस्ट में भी चमके स्टोक्स
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे इस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर के 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार और 200+ विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा गैरी सोबर्स और जैक कैलिस ने ही किया हुआ है। बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में 141 रन बनाए हैं। स्टोक्स की इस पारी के दम पर ही इंग्लिश टीम ने 300 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है। मुकाबला अब पूरी तरह से इंग्लैंड की मुट्ठी में नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट-रोहित की विरासत को टीम इंडिया ने लुटाया, विदेश में फ्लॉप शो से नाम डुबाया!
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
26 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
55 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 hr agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
2 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, नमन धीर ने कामिल पूरन को भेजा पवेलियन
4 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines