हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने डाइव मारकर रोका चौका, कप्तान ने फील्डिंग से कर दिया हैरान, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS Rohit Sharma Fielding

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारतीय टीम 33.2 ओवर में महज 109 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने महज 22 रनों की पारी खेली। वहीं ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा 23 गेंदों में 3 चौके लगाकर 12 रन पर आउट हो गए। भले ही कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी में नहीं चल सके, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से दंग कर दिया। ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला।

रोहित शर्मा ने कवर पर की शानदार फील्डिंग

रवींद्र जडेजा ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, मार्नस लाबुशेन ने इसे कवर की ओर से निकालकर रन चुराने की कोशिश की। इधर फील्डिंग पर तैनात कप्तान रोहित शर्मा हरकत में आए। उन्होंने बॉल को रोकने के लिए तुरंत अपनी दाईं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से गेंद को रोककर उसे बाउंड्री तक जाने से रोक लिया। इस तरह कप्तान ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बचा लिए। रोहित की इस फील्डिंग को देख इंदौर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

https://twitter.com/TotallyImro45/status/1630851026663378945

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर में बनाए 90 रन

इस मुकाबले में केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल को शामिल किया गया। हालांकि वह नहीं चल सके और 21 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के स्कोर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे सेशन में 26 ओवर तक 90 रन बना लिए हैं। उसका एक विकेट गिर चुका है। ट्रैविस हेड को रवींद्र जडेजा ने 9 रन पर आउट किया। फिलहाल भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। देखना होगा कि पहले दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola