नई दिल्ली: विकेटकीपर केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान डीआरएस कॉल को लेकर उनके और कप्तान रोहित शर्मा के बीच हुई बातचीत का खुलासा किया है। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले केएस भरत ने खुलासा किया कि कैसे रोहित शर्मा ने डीआरएस कॉल पर उन पर अपना भरोसा दिखाया।
तुम इस मामले में सबसे अच्छे जज हो
उन्होंने कहा कि भारत के कप्तान ने उन्हें परिणाम की चिंता किए बिना अपने विचार खुलकर रखने की बात कही। उन्होंने कहा- रोहित भाई और मेरे बीच कुछ बातचीत हुई। रोहित ने कहा- तुम इस मामले में सबसे अच्छे जज हो क्योंकि तुम बल्लेबाज के सबसे करीब रहते हो। इसलिए तुम जो भी महसूस करो, बस अपनी राय दो। तुम, मैं और गेंदबाज- हम तीनों चर्चा करेंगे और फिर फैसला करेंगे। रोहित ने यह भी कहा- इस बात की चिंता न करो कि यह हमारे फेवर में जाएगा या उनके। बस अपने इंस्टिंक्ट पर विश्वास करो। जो कुछ भी महसूस करो, बस इसे सामने रखो।
नंबर 6 पर तैयार रहना
भरत ने पहले दो टेस्ट में भारत की जीत में चार कैच लपके और एक स्टंपिंग की। दिल्ली में भारत के 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें नंबर 6 पर प्रमोट किया गया था। उन्होंने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए। जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। भरत ने कहा, रोहित भाई ने मुझसे कहा कि मैं नंबर छह पर उतरूंगा। उन्होंने कहा- मैं उस समय तैयार था। एक खिलाड़ी के रूप में जब आप बाहर बैठते हैं, तो आप यह कहते हुए आराम नहीं कर सकते, ‘यह मेरा दिन नहीं होगा।’ आपको हमेशा खेल में बने रहना होता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 1 मार्च से होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines