IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में कौन सी टीमें भाग लेगी उसका चयन इसके नतीजे पर निर्भर करेगा। ये भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है और इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
इस सीरीज में सभी की निगाहें भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली पर होगी जो कि मेहमानों के हाथों से जीत छीन सकते हैं। कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया की क्या तैयारी रहना चाहिए इसे लेकर मेहमान टीम के पूर्व गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने अपनी राय रखी है और बताया है कि कप्तान पैट कमिंस और कोहली के बीच रोमांचक टक्कर होगी और वे विराट को आउट भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – ‘सुपरमैन’ बनकर हवा में उड़े Chris Green…लपक लिया तूफानी कैच, देखें VIDEO
खेल के शीर्ष पर खड़े दो क्रिकेटर्स के बीच टक्कर दमदार होगी- गेलेस्पी
गिलेस्पी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है कि ‘मैं कोहली बनाम कमिंस टक्कर देखने के लिए बेकरार हूं। एक शानदार मुकाबला होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे एक-दूसरे का सामना करते हैं। जब विराट बैटिंग के लिए उतरे तो मैं कमिंस को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करूंगा। अपने खेल के शीर्ष पर दो दमदार क्रिकेटर की टक्कर रोमांचक होगी।’
और पढ़िए – माही के सामने ‘धोनी’ बन गए ईशान किशन, रॉकेट थ्रो से उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो
Virat Kohli vs Cummins: जानें क्या कहते हैं आंकड़े
भारतीय टीम के खतरनाक खिलाड़ी विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के रिवर्स किंग पैट कमिंस के बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें कमिंस का दबदबा नजर आता है। कमिंस ने कोहली को अब तक 9 बार आउट किया है और कोहली का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 94 का ही है। ऐसे में कोहली को इस सीरीज में कमिंस की रिवर्स स्विंग और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों से बचना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
29 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
51 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines